सिरमौर। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। लालढांग के समीप मक्के से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया।

पिता और दो बेटियों की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में पिता और दो बेटियों समेत उनका एक रिश्तेदार शामिल है। जबकि, हादसे में मृतक की पत्नी घायल हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 24 साल की प्रधान, 26 का उप-प्रधान : हिमाचल की इस पंचायत ने युवाओं को दिया मौका, पेश की मिसाल

दो बाइकों पर सवार थे 5 लोग

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित श्री रेणुकाजी में दर्शन के लिए जा रहे थे। सफर के दौरान जब वे कलेसर क्षेत्र के पास पहाड़ी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहा एक ट्रक ढलान उतरते समय नियंत्रण खो बैठा।

बेकाबू ट्रक बाइक पर पलटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क की दूसरी ओर आ गया। उसी समय दोनों मोटरसाइकिलें वहां से गुजर रही थीं। कुछ ही क्षणों में भारी वाहन बाइक सवारों के ऊपर पलट गया और सभी लोग उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में विवाद : ढाई घंटे तक गायब रही मतपेटी, खूब मचा हल्ला- आयोग से जांच की मांग

ट्रक के नीचे दबे

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

चार लोगों की मौके पर मौत

हादसे में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नेता के बेटे पर भारी पड़े MLA के चाचा- BJP ने मारी बाजी, 191 वोटों से जीता चुनाव

कैसे पेश आया हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र की ढलान से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सड़क की विपरीत दिशा में जाकर मोटरसाइकिलों पर पलट गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें