सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अर्की बाजार में अचानक आग लगने से एक आठ साल के बच्चा की जिंदा जलने से दुखद मौत हो गई है। इस घटना के बाद से सात से आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बाजार में लगी आग
आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल, दमकल विभाग के कर्मियो ने आग पर काबू पा लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली, चार रेस्क्यू- 2 दलाल अरेस्ट
जिंदा जली 8 साल का बच्चा
इस घटना में कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है और लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि आगजनी की ये घटना रात करीब 2 बजे पेश आई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
8 लोग घटना के बाद से लापता
मौके पर पहुंची पुलिस टीम और दमकल विभाग के लोगों द्वारा लापता लोगों को खोजा जा रहा है। अभी तक मृतक बच्ची की भी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो दोस्त : बैग से बरामद हुई 2KG चरस, साथ ही मिली पैसों की गड्डियां
6 मकान जलकर राख
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की शुरुआत बाजार में स्थित एक रिहायशी मकान से हुई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
सिलेंडर में हुए धमाके
लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण एक के बाद एक कई LPG सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए- जिससे आग और बढ़ गई। सिलेंडरों के धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में डर और चिंता फैल गई।
