शिमला। हिमाचल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहाड़ी सड़कों रक जरा सी चूक कई बार बड़े हादसे में बदल रही है। अब लाहौल के सिस्सू में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सैल्फी प्वाइंट के पास एक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। 

हादसे में दो लोगों की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि इसमें दो लोगों का जान चली गई। जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। घायलों को पहले केलांग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को आगे रेफर किया गया। 

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : कैबिनेट विस्तार पर CM सुक्खू बोले- जल्द होगा ऐलान, मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे

गोंधला की तरह जा रही थी कार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक कार का नंबर HP31C-1662 है। कार गोंधला की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिस्सू सैल्फी प्वाइंट के पास वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। 

 

कार में कितने लोग थे सवार?

कार में कुल पांच लोग सवार थे। पांचों लोग मंडी के भल से सबंंध रखते हैं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान-

  • सुरेश पुत्र तोता राम निवासी बडियाल
  • बबलू पुत्र हल्कू राम निवासी भल

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सख्त नियम लागू : दुकान में दिखी प्लास्टिक की थैली- तो सीधे कटेगा 25 हजार चालान

घायलों की पहचान

  • मोहन सिंह पुत्र सेवक राम निवासी चुवाड़ी
  • निखिल पुत्र रमेश चंद निवासी सकरोआ
  • पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी टिक्कर

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 8 दिन बाद सतलुज से मिली पिता की देह, सौतेली बेटी अभी भी लापता- खुले कई राज

दो की हालत नाजुक

तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। मोहन और निखिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कैसे पेश आया हादसा?

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस हादसे ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें