शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब बाणगंगा घाट के पास खड्ड में नहाने गए राजस्थान के छह श्रद्धालु अचानक बढ़े पानी के कारण बीच में फंस गए।

उफनती खड्ड में फंसे 6 श्रद्धालु

ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव तेज होने लगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पति और 18 वर्षीय बेटी गायब, सड़क किनारे मिली पिकअप- पत्नी को अपहरण का शक

श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

पानी बढ़ता देख सभी श्रद्धालु घबरा गए और खड्ड के बीच एक खाली स्थान पर जाकर रुक गए। वहां से उन्होंने मदद के लिए आवाजें लगानी शुरू कर दीं। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना का पता चला तो इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम

श्रद्धालुओं के खड्ड के बीच फंसे होने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। कांगड़ा के तहसीलदार प्रकाश चंद ठाकुर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

सुरक्षित निकालने की कोशिश

बचाव कर्मियों ने परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी से श्रद्धालुओं को खड्ड के बीच से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पानी का बहाव बढ़ा हुआ होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी सतर्कता बरतनी पड़ी।

45 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

करीब 45 मिनट तक चले प्रयास के बाद सभी छह श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि शाम करीब 6 बजे तक सभी श्रद्धालुओं को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें : टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, मौके पर ही तोड़ा दम- इलाज के लिए हुई थी भर्ती

जयपुर से हिमाचल आए थे श्रद्धालु

फायर ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि सभी छह श्रद्धालु राजस्थान के जयपुर से हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। वे प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने के लिए आए हुए हैं। मंगलवार को वे बाणगंगा घाट के पास पहुंचे और खड्ड में नहाने चले गए।

ऊपरी इलाके में बारिश

इसी दौरान ऊपरी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण खड्ड का पानी अचानक बढ़ गया और वे बीच में फंस गए। अनिल कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दुनिया के सबसे घातक ईरानी कोबरा की एंट्री, 2 लोगों की मौ**त; देश भर में पहला मामला

पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश से अचानक बढ़ जाता है पानी

फायर ऑफिसर ने लोगों को बरसात के मौसम में खड्डों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलता है। कई बार जिस स्थान पर लोग मौजूद होते हैं, वहां बारिश नहीं हो रही होती, लेकिन ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण नीचे बहने वाली खड्डों में अचानक पानी बढ़ जाता है।

नदी-नालों से रहें दूर

ऐसे में पानी का स्तर कुछ ही समय में तेजी से ऊपर आ सकता है और लोग बीच में फंस सकते हैं। इसलिए बरसात के दौरान खड्ड, नदी और नालों के किनारे विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- बागीचे में सेब तोड़ रहे थे पिता-पुत्र, अचानक टूटी टहनी; बेटे के सामने पिता ने तोड़ दम

चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद पहुंच रहे लोग

बाणगंगा घाट पर प्रशासन की ओर से लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को बरसात के दौरान खड्ड में न जाने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु और पर्यटक इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर खड्ड के बीच नहाने के लिए चले जाते हैं। मंगलवार की घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चेतावनी को हल्के में न लें और बारिश के दौरान जलस्रोतों से दूरी बनाए रखें।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कर्मी होंगे तैनात

कांगड़ा के तहसीलदार प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि बाणगंगा घाट पर चेतावनी बोर्ड पहले से लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग खड्ड में नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब यहां अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गाड़ी लेकर निकले पिता-पुत्री हुए गायब, लावारिस हाल में मिली पिकअप; टूटे शीशों ने बढ़ाई चिंता

किसी की जान जोखिम में ना पड़े

ये कर्मचारी मौके पर आने वाले लोगों को लगातार खड्ड में न जाने और अचानक बढ़ने वाले पानी के खतरे के बारे में जागरूक करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो और किसी व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े।

समय रहते रेस्क्यू से टली बड़ी घटना

मंगलवार शाम हुई घटना में समय रहते प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना मिलना महत्वपूर्ण रहा। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद सभी छह श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना ने एक बार फिर बरसात के दौरान पहाड़ी खड्डों में अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे को सामने ला दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जेल से छूटते ही अस्पताल पहुंचा शातिर, साथी संग किया बड़ा कांड- मरीजों में हड़कंप

सावधानी बरतने की अपील

विशेषज्ञों और प्रशासन की लगातार सलाह रहती है कि बरसात के मौसम में नदियों, खड्डों और नालों के आसपास जाने से बचें, क्योंकि ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर निचले क्षेत्रों में अचानक दिखाई दे सकता है। खासकर पर्यटकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय चेतावनियों का पालन करना बेहद जरूरी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें