#अपराध

September 15, 2026

हिमाचल : गाड़ी लेकर निकले पिता-पुत्री हुए गायब, लावारिस हाल में मिली पिकअप; टूटे शीशों ने बढ़ाई चिंता

फोन पर पंदोआ पहुंचने की दी थी जानकारी

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक पिता और उसकी बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। दोनों के अचानक गायब होने के बाद परिजन उन्हें लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

फोन पर पंदोआ पहुंचने की दी थी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के कुमारसैन से सामने आया है। यहां पर लापता कुलदीप की पत्नी सुनीता देवी ने जलोग पुलिस चौकी में शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें- बागीचे में सेब तोड़ रहे थे पिता-पुत्र, अचानक टूटी टहनी; बेटे के सामने पिता ने तोड़ दम

उन्होंने बताया कि उनके पति कुलदीप और 18 वर्षीय बेटी स्नेहा 12 सितंबर की शाम पिकअप गाड़ी नंबर HP-06C-6062 में कुमारसैन की ओर गए थे। रात करीब 1:30 बजे पति ने फोन कर बताया कि वे पंदोआ पहुंच गए हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।

सड़क किनारे लावारिस मिली पिकअप

परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दिनभर खोजबीन के दौरान उनकी पिकअप ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। गाड़ी का कंडक्टर साइड का शीशा भी टूटा हुआ था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जेल से छूटते ही अस्पताल पहुंचा शातिर, साथी संग किया बड़ा कांड- मरीजों में हड़कंप

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

पिता-पुत्री के इस तरह गायब होने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने अवैध हिरासत या अपहरण की आशंका भी पुलिस के सामने रखी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जलोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पिता-पुत्री की तलाश कर रही है और पिकअप गाड़ी के आसपास मिले सुरागों के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख