कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्ली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जिले में भूतनाथ वैली ब्रिज के पास फोरलेन पर सुबह-सवेरे एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त जीप में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे में जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दुर्घटना का शिकार हुई जीप
बताया जा रहा है कि जीप अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई। जीप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों का बड़ा जाम लग गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोग थे सवारसात लोग थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 7.30 बजे देवधार के पास पेश आया है। हादसे में जीप में सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।घायलों की पहचान
- बबलजीत सिंह (चालक)
- आकाश
- सोनू
- देव कुमार
- रवि
- अर्जुन
- विशाल
