मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की वर्कशॉप में कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा मंडी के सौली खड्ड स्थित वर्कशॉप में आज सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

वॉशर बॉय के पद पर थे तैनात

मिली जानकारी के अनुसार, HRTC कर्मचारी पवन सिंह जो कि मंडी जिले की बल्ह तहसील के अरठीं गांव के रहने वाले थे, वर्कशॉप में वॉशर बॉय के पद पर काम कर रहे थे

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो लोग थे सवार- एक भी नहीं बच पाया

बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक उन्हें करंट का झटका लगा, जिससे वह पास में जमा बारिश के पानी में गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अगले महीने थी रिटायरमेंट

इस दर्दनाक घटना में सबसे पीड़ादायक बात यह है कि पवन सिंह अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे और जीवन के इस अंतिम कार्यकाल में यह हादसा उनकी जान ले गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 14 वर्षीय कर्णवीर का संसार उजड़ा, दिन में पिता को दी मुखाग्नि- शाम को भाई की मिली देह

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्कशॉप में सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल

इस दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि HRTC विभाग के कर्मचारियों को भी स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, मलबे में फिसलकर खड्ड में गिरी कार

अब यह जांच का विषय है कि हादसा लापरवाही से हुआ या वर्कशॉप में सुरक्षा प्रबंधों की कमी इसका कारण बनी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें