हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां जितनी मनमोहक हैं, उतनी ही यहां की घुमावदार और संकरी सड़कें खतरनाक भी साबित हो रही हैं। आए दिन सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है।

चीड़ के चिलारू की वजह से खाई में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के  उपमंडल बड़सर के धबडियाना क्षेत्र का है। बता दें कि सड़क पर पड़े चीड़ के चिलारू की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- 12th Result : हिमाचल के सिरमौर जिले का दबदबा- सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया प्रदेश भर में टॉप

एक की मौत तीन गंभीर घायल 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जांच के दौरान एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य साथी गंभीर घायल हो गए है। 

 घायलों की पहचान

सरोज (59), संतोष कुमारी
74 वर्षीय रमेश चंद के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- HP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित : अंशित ने किया पूरे प्रदेश में टॉप- 92 प्रतिशत छात्र पास

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें