हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बाहरी राज्य से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

सीढ़ियों से गिरा श्रद्धालु

मामला जिला हमीरपुर के बाबा बालकनाथ धाम का है। रविवार को पंजाब से आए एक श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। वे गेट नंबर 5 से मुख्य गुफा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े।  आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें संभाला और मदद के लिए आगे आए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अपने ही दोस्तों ने परवेश को किया अगवा, मौ*त के घाट उतारना चाहते हैं- तलाश में जुटी पुलिस

डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना देरी किए एम्बुलेंस की व्यवस्था की। विजय कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 

जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान  विजय कुमार उम्र 55 साल, पुत्र मोहिंदर दास, निवासी गांव सरियाना, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।  हालांकि पुलिस सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में राहत के बाद फिर आफत, अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश- गिरेगी बर्फ!

क्या बोले DSP  बड़सर 

DSP  बड़सर लालमन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला अचानक तबीयत बिगड़ने का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं के बीच गहरा शोक देखा गया। कई लोगों ने इस घटना पर दुख जताया और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें : देवभूमि हिमाचल हरियाणा में शर्मसार, ₹50 लाख के चूरापोस्त के साथ दो हिमाचली गिरफ्तार

प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। खासकर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सीढ़ियां चढ़ते समय सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में आराम जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें