#अपराध

March 22, 2026

हिमाचल: दोस्तों ने ही किया युवक का अपहरण, मौ*त के घाट उतारना चाहते हैं- तलाश में जुटी पुलिस

तीन दोस्तों के साथ गया युवक नहीं लौटा घर

शेयर करें:

kidnapping case

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक के लापता होने की घटना ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसे किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही दोस्तों ने अगवा किया है।

तीन दोस्तों के साथ गया युवक नहीं लौटा घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले चतुरी राम ने 15 मार्च को अपने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने तीन दोस्तों, अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के साथ कहीं गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में राहत के बाद फिर आफत, अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश- गिरेगी बर्फ!

पुलिस में दर्ज करवाई गुमशुदगी की शिकायत

शिकायत मिलने के बाद सुन्नी थाना पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में यह मामला सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, कई संदिग्ध बातें सामने आने लगीं।   

दोस्तों ने किया था अपहरण 

पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए हर पहलू को ध्यान से परखा। जांच के दौरान साक्ष्यों और तथ्यों का मिलान किया गया, जिसमें कई अहम बातें सामने आईं।

इसी जांच में यह खुलासा हुआ कि लापता युवक का अपहरण उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर किया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाली में मिला 27 साल के युवा का श*व, पिकअप चला करता था गुजारा- परिवार में चीख-पुकार

युवक की पहचान

परवेश राम, पुत्र चतुरी राम, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) के रुप में हुई है।

दोस्तों ने रची थी युवक को जान से मारने साजिश

आखिरकार जांच में यह साफ हो गया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्तों अरुण, विकेश और महेश ने मिलकर अगवा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नीयत उसे जान से मारने की थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के करीबी पर हम*ला : दिनदहाड़े नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी, खाई में कूदा युवक

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस  

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और उनकी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, युवक की तलाश भी तेज कर दी गई है ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख