कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में पेश आए भयानक कार हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई है। दूसरे भाई की हालत भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे में चार दोस्तों की मौत
आपको बता दें कि बीती रात उत्तराला-होली सड़क पर भयानक हादसा पेश आया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, चौथे युवक ने आज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतों में पसीना बहा पिता ने खूब पढ़ाई बेटी, अब प्रोफेसर बन लाडली ने बढ़ाया मान
खड्ड में गिरी कार
यह हादसा सुराही पास के सोखड़ू में पेश आया है। यहां कार नंबर HP53A-7600 करीब 1200 फुट नीचे बिनवा खड्ड में जा गिरी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।
पांच दोस्त थे सवार
हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो युवकों की हालत बेहद गंभीर थी। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया- जहां पर एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टा संग दबोचा युवक,पहले भी खा चुका है जेल की हवा
4 की मौत, 2 घायल
हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। युवकों के परिजन गहरे सदमे में है। लोहड़ी के पावन त्योहार पर पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतकों की पहचान-
- शुभम मेहरा (24) निवासी वार्ड-10 पपरोला
- शिवांग सूद (37) निवासी वार्ड-7 फटाहर
- अरुण मेहरा (25) निवासी फटाहर
- सुमित (23) निवासी उतराला
यह भी पढ़ें : हिमाचल के गांव ने पेश की मिसाल : अब शादियों में नहीं छलकेंगे जाम, एक ही दिन बजेगा DJ- दिखावे पर लगाम
घायली की पहचान
हादसे में उतराला का रहने वाला रमन (28) गंभीर रूप से घायल हुआ है। रमन के छोटे भाई सुमित की मौत हो गई है। दोनों भाइयों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था। रमन अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घूमने निकले थे पांचों दोस्त
शिवांग सूद पपरोला खूह बाजार में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। सोमवार को पपरोला बाजार बंद रहता है- ऐसे में ये सभी घूमने निकले। मगर उन्हें क्या मालूम था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा होगा।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शिक्षकों को लोहड़ी पर दिया झटका : कहीं भी हो सकती है पोस्टिंग- पढ़ाना होगा 16 घंटे
क्या है हादसे के कारण?
इस हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर तक शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
