हमाीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बजरोल क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में चालक समेत चार युवक सवार थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे का शिकार हुई कार
इस दर्दनाक हादसे में एक घर का चिराग बुझ गया है। हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी मां- बिना मुहरों के भी बोलता है जिनका देव रथ
घूमने निकले थे चार दोस्त
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार यानी होली वाले दिन पेश आया है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है- जो कि सुजानपुर के घियाण गांव का रहने वाला था। साहिल के दोस्त रितिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 4.30 बजे साहिल ने उसे फोन करके बुलाया और कहा कार में कक्कड़ की तरफ घूमने चलते हैं। ऐसे में मैं, साहिल, विशाल भाटिया और आदित्य हम घूमने निकल गए।
900 फुट खाई में गिरी कार
इस दौरान कार आदित्य चला रहा था। मगर बजरोल क्षेत्र के पास पहुंचते ही आदित्य ने कार पर से संतुलन खो दिया और कार करीब 900 फुट खाई में जा गिरी। इस हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार सवार बाकी तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल से बंबर ठाकुर का पहला बयान, 'नड्डा परिवार' और भाजपा पर लगाए आरोप
परिजनों ने खोया नौजवान बेटा
गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अभी भी सब उपचाराधीन हैं। साहिल की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने अपना नौजवान बेटा खो दिया है।
घायलों की पहचान
- रितिक
- आदित्य (23) निवासी चायल गांव, कंडाघाट, सोलन
- विशाल
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदी था पति, तंग आकर पत्नी ने उजाड़ा खुद का सुहाग
कार चालक की गलती
रितिक ने इस हादसे के लिए आदित्य को जिम्मेदार ठहराया है। रितिक का कहना है कि यह हादसा आदित्य की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। रितिक ने बताया कि आदित्य साहिल का दोस्त था और वो ही साहिल के पास उसके घर आया हुआ था। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामाला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
क्या नशे में थे युवक?
मामले की पुष्टि करते हुए SHO सुजानपुर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के हवाले कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त युवकों ने नशे का सेवन किया था या नहीं।
