शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैसाखी पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बच्चों से मिलने आए परिजनों की कार गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
बैसाखी पर बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। उनके बच्चे समरहिल में पढ़ाई करते हैं और वो बैसाखी के पावन अवसर पर अपने बच्चों से मिलने आए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फास्ट डिलिवरी के चक्कर में ट्रक के नीचे आया BLINKIT बॉय- मौके पर ही तोड़ा दम
गहरी खाई में गिरी कार
जानकारी के अनुसार, ये हादसा बीते कल रात को समरहिल के एमआई रूम के पास पेश आया है। मगर हादसे का पता आज दोपहर बाद करीब 12 बजे पता चला। एमआई रूम के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी गिरी देखी।
दो लोगों की मौत
इसके बाद तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में पड़े दोनों शवों को बाहर निकाला। इस हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग
गहरे सदमे में परिवार
मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे की खबर सुनने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
कैसे पेश आया हादसा?
फिलहाल, हादसे की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही मृतकों की पहचान हो पाई है। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।
