ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उपमंडल बंगाणा में तीन स्कूली छात्राओं एक साथ मौत हो गई है। तीनों छात्राओं के शव खड्ड में तैरते हुए मिले हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
3 छात्राओं की एक साथ मौत
बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं खड्ड किनारे अपना स्कूल बैग धोने गई थी। इसी दौरान एक का पैर फिसला और वो खड्ड में जा गिरी। उसे बचाने के चक्कर में वहां मौजूद उसकी दो अन्य सहेलियां भी खड्ड में उतर गई। मगर पानी गहरा होने के कारण तीनों छात्राएं डूब गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने पढ़ने भेजी थी बेटी, गांव का व्यक्ति लेकर हुआ फरार- दोनों के फोन आ रहे बंद
घर के पास हुआ हादसा
आपको बता दें कि यह दुखद हादसा बीते कल दोपहर बाद पेश आया है। तीनों छात्राएं राजकीय स्कूल सनहाल की कक्षा 7वीं और 8वीं में पढ़ती थीं। तीनों छात्राएं कल घर के पास खड्ड के किनारे गई थी।
एक बच्ची की दिखी चप्पल
देर शाम तक तीनों वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजनों को खड्ड के किनारे एक बच्ची की चप्पल तैरती दिखाई दी। ऐसे में परिजनों को शक हुआ की कहीं लड़कियां खड्ड में तो नहीं डूब गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 23 साल के युवक से मिला दो अलग तरह का नशा, साथियों को तलाश रही पुलिस
खड्ड में तैरते मिले शव
तलाश करने पर ग्रामीणों को छात्राएं पानी की सतह पर बेसुध तैरती हुई दिखी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत तीनों छात्राओं को खड्ड से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां लेकर पहुंचे। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तीनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकाओं की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली तीनों छात्राएं बल्ह पंचायत की रहने वाली थी। मृतकाओं में दो लड़कियां सगी बहनें बताई जा रही हैं। मृतकाओं की पहचान-
- खुशी पुत्री मनजीत
- कोमल पुत्री अजय कुमार
- सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार
यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा ने कठघरे में खड़ी की सुक्खू सरकार, बोले- जनता से छीन रही मोदी Govt की राहत योजना का लाभ
CM सुक्खू ने जताया दुख
वहीं, बच्चियों की मौत को लेकर प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-
पूरे इलाके में मची चीख-पुकार
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मची हुई है।
