कुनिहार (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क से लुढ़क कर सीधे खाई में बने श्मशानघाट के ऊपर जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में दो लोग सवार थे। यह सड़क हादसा वाहन चालक की तेज रफ्तार के चलते हुआ माना जा रहा है।
सड़क से सीधे श्मशानघाट पर गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन जिले के कुनिहार में सोमवार को पेश आया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे सीधे दोची नाले में बने श्मशानघाट के ऊपर जा गिरी। यह हादसा इतना भयावह था कि श्मशानघाट की छत पर लगा लोहे का भारी.भरकम एंगल (गार्डर) कार के पिछले हिस्से को चीरते हुए अंदर जा धंसा। किस्मत कहें या चमत्कार, मौत के इस ठिकाने पर गिरने के बावजूद कार सवार दोनों व्यक्तियों की जान बाल-बाल बच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल वालो सावधान! शख्स को 14 लाख में बेची चोरी की स्कार्पियो, RC, इंजन- चेसिस नंबर सब निकले फेक
खतरनाक मोड़ बना हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार कार चालक प्रशांत कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ जयनगर से शिमला की ओर जा रहे थे। कार चालक के अनुसार जैसे ही वह दोची पुल के पास उतराई में पहुंचे तो सामने से आ रहे दो पहिया वाहन को से बचने के चलते उन्होंने गाड़ी को साइड में किया और ब्रेक लगाई। लेकिन सड़क किनारे गिरी बजरी पर कार के टायर फिसल गए कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए करीब 30 मीटर नीचे खाई में बने श्मशानघाट की छत पर जा गिरी।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी
कार के अंदर घुस गए लोहे के एंगल
गाड़ी श्मशानघाट की छत को तोड़ कर अंदर अंतिम संस्कार के लिए बनाए स्थान पर गिरी। इस दौरान श्मशानघाट में लगा लोहे का एक मजबूत एंगल (गार्डर) कार के पिछले हिस्से में जा धंसा। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था। इस हादसे को देख कर लोगों की रूह कांप गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगांे ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा गोल्ड लोन घोटाला : नकली सोना गिरवी रख लिया लाखों का कर्ज, 7 पर केस दर्ज
कार में सवार थे दो लोग
इस हादसे में कार में सवार दोनों लोगों को हल्की चोटें आई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया और उसके बाद उन्हंे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कुनिहार की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। चालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बाद में कार को छोटी क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। कार चालक प्रशांत कुमार ने बताया कि जैसे ही वह दोची पुल के पास तीखे मोड़ पर पहुंचा, सामने से एक दोपहिया वाहन आ गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाए, सड़क किनारे पड़ी बजरी के कारण कार फिसल गई और सीधे नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से लड़की को उठा ले गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पंजाब से पकड़ा- मासूम रेस्क्यू
सावधानी ही बचाव
यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बेहद जरूरी है। खासकर तीखे मोड़ों और ढलानों पर गति नियंत्रित रखना और सड़क की स्थिति पर नजर बनाए रखना ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है।
