#हादसा
April 20, 2026
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी
सवारियों से खचाखच भरी थी बस, सड़क से खाई में समाई
शेयर करें:

शिमला/उधमपुर। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में एक बस हादसे का शिकार हो गई है।
हादस में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कानोटे गांव के पास बस सड़क से गहरी खाई में पलट गई। हादसे के वक्त सवारियों से खचाखच भरी हुई थी।

बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे में जहां 15-20 लोगों की जान जाने की सूचना है। वहीं, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।