#अपराध

April 20, 2026

हिमाचल में बड़ा गोल्ड लोन घोटाला : नकली सोना गिरवी रख लिया लाखों का कर्ज, 7 पर केस दर्ज

बैंक से गोल्ड लोन के लिए किया आवेदन 

शेयर करें:

Fake Jewellery

शिमला। फर्जीवाड़े के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन शिमला से सामने आया यह मामला कुछ अलग ही है। यहां आरोपियों ने बैंक से गोल्ड लोन लेने के लिए असली की जगह नकली गहने गिरवी रख दिए और लाखों रुपये का कर्ज हासिल कर लिया। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद न सिर्फ बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, बल्कि गोल्ड वैल्युएशन सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बैंक से गोल्ड लोन के लिए किया आवेदन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के माल रोड स्थित बैंक आफ इंडिया का है। यहां पर हाल ही में लोन लेने के लिए कुछ लोग आए थे, जिनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।  इन सभी आरोपियों ने अलग-अलग समय पर बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया और अपने आभूषण गिरवी रखे।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी

लाखों का दे दिया लोन

शुरुआत में बैंक की तरफ से इन आभूषणों को असली सोना मान लिया, जिसके आधार पर बैंक ने बिना किसी शक के लाखों रुपये का लोन मंजूर कर दिया। मामला तब सामने आया जब बैंक को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। शक के आधार पर गहनों की दोबारा जांच करवाई गई। 

बैंक ने सभी आरोपियों को किया नोटिस जारी

जांच में यह खुलासा हुआ कि ज्यादातर गिरवी रखा गया सोना असली नहीं, बल्कि नकली था। जिसके बाद बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। इसके बाद बैंक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी किए और उनसे बकाया राशि जमा करने को कहा। लेकिन आरोपियों ने न तो कोई जवाब दिया और न ही पैसा लौटाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल से लड़की को उठा ले गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पंजाब से पकड़ा- मासूम रेस्क्यू

एक ने ही चुकाया लोन

केवल एक आरोपी ने ही बाद में अपना कर्ज चुकाया, जबकि बाकी अभी भी फरार या चुप्पी साधे हुए हैं। इस घटना ने बैंक के गोल्ड वैल्युएशन सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर बैंक सोने की जांच के लिए एक एम्पैनल्ड ज्वेलर (सुनार) की सेवाएं लेता है और उसी की रिपोर्ट के आधार पर लोन स्वीकृत किया जाता है।

ज्वेलर भी संदेह के घेरे में 

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नकली सोना जांच में असली कैसे मान लिया गया। इस पूरे मामले में उस ज्वेलर की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले को धोखाधड़ी के तहत दर्ज कर लिया है और जांच हर एंगल से की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में सफर कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढेर सारी चरस बरामद- पहुंचा जेल

पुलिस कर रही मामले की जांच

SP शिमला गौरव सिंह ने कहा है कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं इसमें कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। साथ ही बैंक के अंदरूनी सिस्टम और ज्वेलर की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख