#अपराध
April 20, 2026
हिमाचल से लड़की को उठा ले गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पंजाब से पकड़ा- मासूम रेस्क्यू
लड़की के पिता ने शक किया था जाहिर
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से लापता हुई नाबालिग लड़की को हरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है। बेटी के सही-सलामत मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
मामले में पुलिस टीम ने एक 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लापता लड़की के पिता ने व्यक्ति पर संदेह जाहिर किया था। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है।
यह मामला पंडोगा क्षेत्र का है, जहां 17 अप्रैल को एक परिवार के काम पर जाने के बाद उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम के समय जब परिजन वापस लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों को बेहद चिंता सताने लगे। उन्होंने शाम तक अपने स्तर पर उसको हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिल पाया। ऐसे में परजिनों ने थक-हार कर तुरंत घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
उधझ, हरोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान लड़की के पिता ने एक व्यक्ति पर शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को उसी दिशा में आगे बढ़ाया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी।
जांच के दौरान अहम सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने पंजाब के राजपुरा में दबिश दी। यहां से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिस पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।
लड़की के सुरक्षि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस घटना को किस तरह अंजाम दिया और उसके पीछे क्या मंशा थी। त मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस घटना को किस तरह अंजाम दिया और उसके पीछे क्या मंशा थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।