सिरमौर। सिर्फ 25 दिन पहले जिस मां ने अपने बेटे को जन्म देकर नई जिंदगी की शुरुआत की थी, अब उसी मासूम के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव जाबो की 27 वर्षीय परीक्षा देवी का अचानक निधन हो गया।
27 वर्षीय परीक्षा की मौत
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। परिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब परीक्षा देवी घर के आंगन में अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल शर्मसार! चाचा ने दो सगी भतीजियों से खेत और घर में किया दुष्क.र्म, पुलिस ने दबोचा
आंगन में गिरीं परीक्षा
परिजनों के अनुसार, परीक्षा देवी सुबह घर के आंगन में अचानक बेहोश होकर गिर गईं। उनके पति बाबू राम तुरंत उन्हें उपचार के लिए ददाहू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
यह भी पढ़ें : "किन्नर कैलाश यात्रा को बंद करो"... देव समाज बोला- देवता के आदेश को ना करें अनसुना
25 दिन पहले हुआ था सामान्य प्रसव
पति बाबू राम ने बताया कि करीब 25 दिन पहले परीक्षा देवी ने सामान्य प्रसव के जरिए बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उनका स्वास्थ्य सामान्य था और परिवार को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार की हिमाचल को बड़ी सौगात, इस बड़ी परियोजना को दी मंजूरी, बनेंगे पुल और टनलें
गहरे सदमे में पूरा परिवार
बताया जा रहा है कि परीक्षा देवी की शादी को अभी करीब डेढ़ वर्ष ही हुआ था। उनके पति बाबू राम परिवहन व्यवसाय से जुड़े हैं और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। परीक्षा देवी के असमय निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे श्री रेणुकाजी क्षेत्र में शोक की लहर है। हर किसी की जुबान पर यही बात है कि 25 दिन के मासूम ने जन्म के कुछ ही दिनों बाद अपनी मां को खो दिया।
