चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान एक 24 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। बिलासपुर जिले का रहने वाला कमल कुमार अपने पांच अन्य साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर निकला था।
24 वर्षीय युवक की मौत
यात्रा के दौरान सुंदरासी में उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। सोमवार को घटना की सूचना मिलने के बाद भरमौर पर्वतारोहण केंद्र की टीम शव को भरमौर लाने के लिए सुंदरासी रवाना हुई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल
5 साथियों के साथ निकला था मणिमहेश
कमल कुमार ग्राम बड़गाम, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को अपने पांच साथियों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुआ था। सभी श्रद्धालु शनिवार शाम धनछौह में रुके थे। इसके बाद रविवार सुबह सभी मणिमहेश की ओर आगे बढ़े।
रास्ते में बिगड़ी तबीयत
यात्रा के दौरान शिव घराट के पास कमल की तबीयत खराब हो गई। उसके साथियों ने उसे वापस धनछौह जाकर आराम करने की सलाह दी। हालांकि, कुछ देर बाद कमल ने भी आगे जाने का फैसला किया और यात्रा पर निकल पड़ा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले चार दिन भारी, 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट- रहें सतर्क
साथियों ने आराम करने को कहा
सुंदरासी पहुंचने के बाद कमल एक अस्थायी दुकान पर रुक गया। बताया जा रहा है कि वह वहीं लेट गया, जबकि उसके साथी आगे मणिमहेश में दर्शन के लिए चले गए। शाम के समय दुकान संचालक ने कमल को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत मिला।
दर्शन के बाद साथियों को नहीं मिला कमल
उधर, कमल के साथी मणिमहेश में दर्शन करने के बाद वापस धनछौह लौटे। वहां कमल के नहीं मिलने पर उन्होंने उसकी तलाश की। इसके बाद वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं रुके। सोमवार को कमल के ताया के बेटे अमित चंदेल ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस बैंड प्रभारी पर FIR, लंदन जाने के लिए स्पॉन्सरशिप मांगने के आरोप- जांच जारी
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने शव को नीचे लाने की प्रक्रिया शुरू की। भरमौर पर्वतारोहण केंद्र की टीम सोमवार सुबह शव को सुंदरासी से भरमौर लाने के लिए रवाना हुई।
पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा मौत का कारण
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने सुंदरासी में एक श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, कमल की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मणिमहेश यात्रा के बीच हुई इस घटना से कमल के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
