नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोगों पर इंटरनेट पर मशहूर होने का भूत सवार है। मशहूर होने के लिए लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई तरह कंटेट शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग YouTube पर वीडियो बनाकर अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं।
घर बैठे करें मोटी कमाई
अगर आप भी YouTube पर वीडियो बनाकर पैसा कमाने का सपना देखते हैं तो यह लेख आपके काम का है। अपने इस लेख में हम आपको विस्तार में जानकारी देंगे- कि आप YouTube से पैसा कैसे कमा सकते हैं। YouTube पर फेमस होने के लिए और इससे कमाई करने के लिए सबसे पहले आपके पास स्मार्टफोन या लेपटॉप होना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, अल सुबह महिला ने घर में लगा लिया फं*दापैसा कमाने के लिए करें यह काम
पैसे कमाने के लिए सबसे पहले YouTube पर एक चैनल बनाए। इसके लिए अपने गूगल अकाउंट से YouTube पर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके यूअर चैनल पर जाएं। यहां अपने चैनल का नाम और विवरण सेट करें। ऐसे आपका YouTube चैनल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे आकर्षक बनाने के लिए कस्टमाइज करें- इसमें चैनल बैनर इमेज, प्रोफाइल फोटो और चैनल विवरण शामिल करें।ऐसी वीडियो करें पोस्ट
इस चैनल पर वो वीडियो पोस्ट करें जिस विषय पर आपको ज्यादा ज्ञान हो या फिर जिसे आप ज्यादा पसंद करते हों। मगर ध्यान रहे इसके लिए अच्छी क्वालिटी का कैमरा और एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग करें ताकि आपके वीडियो अच्छे और प्रोफेशनल दिखें। YouTube पर वीडियो अपलोड करने के लिए अप्लोड वीडियो बटन पर क्लिक करें। वीडियो को विवरण और टैग्स के साथ ही अप्लोड करें। यह भी पढ़ें: खेल रहा था 5 साल का मासूम, घर के ट्रैक्टर ने कुचला, पसरा मातमकैसे होती है वीडियो मोनेटाइज?
YouTube पर अप्लोड की गई वीडियो से पैसे कमाने के लिए आपको YouTube पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए- आपके चैनल पर कम से कम 1000 सबसक्राइबर्स होने चाहिए।
- साथ ही पिछले 12 महीनों में आपके चैनल पर कम से कम 4000 वाच टाइम होना चाहिए।
कैसे होती है YouTube से कमाई?
YouTube पर आपकी कमाई का मुख्य स्रोत विज्ञापन होते हैं। जब आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं- तो आपको उसके लिए पैसे दिए जाते हैं।- यह कमाई CPM (कॉस्ट पर थॉउजेंड) और CPC (कॉस्ट पर क्लिक) के आधार पर होती है। CPM के तहत आपको एक हजार व्यूज पर भुगतान मिलता है। जबकि, CPC के तहत आपको प्रति क्लिक पर भुगतान मिलता है।
- आपकी कमाई हर महीने आपके एडसेंस अकाउंट में जमा होती है। जब आपके अकाउंट में लगभग आठ हजार रुपए जमा हो जाते हैं- तो यह पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
इन तरीकों से भी कमा सकते हैं पैसा
YouTube पर आप विज्ञापनों के अलावा कई अन्य तरीकों से भी कमाई कर सकते हैं। जैसे कि-- लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक सुपर चैट या सुपर स्टिकर्स के माध्यम से आपको समर्थन कर सकते हैं।
- अपने दर्शकों को चैनल सदस्यता के लिए आमंत्रित कर सकते हैं-जहां वह मास्कि शुल्क देकर खास लाभ हासिल कर सकते हैं।
- वहीं, जब आपका YouTube चैनल लोकप्रिय हो जाता है-तो विभिन्न ब्रांड्स और कंपनियां आपके चैनल के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए संपर्क कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप अपने चैनल के नाम से संबंधित उत्पाद जैसे कपड़े, मेकअप आदि बेचकर पर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हो।
आसान नहीं है कमाई करना
YouTube से कमाई करना आसान काम नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। YouTube से कमाई करने के लिए- नियमित रूप से वीडियो अपलोड करें ताकि दर्शकों की रुचि बनी रहे।
- दर्शकों के कॉमेंट्स का सम्मान करें और उनके सवालों के जवाब दें।
- हमेशा अपने कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ाने की कोशिश करें।
