नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक शानदार कार हो। मगर पैसों की तंगाी के कारण वह अपने इस सपने को सच नहीं कर पाता है। लोगों में सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है। आज हम आपको कम बजट में शानदार फीचर्स और ज्यादा माइलेज देने वाली कार के बारे में बताएंगे।
रेनो की सबसे सस्ती कार
इस कार को आप महज 3 लाख रुपए की डाउनपेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इसकी EMI भी ज्यादा नहीं है। हम बात कर रहे हैं रेनो की सबसे सस्ती कार क्विड की। यह भी पढ़ें: कानूनगो-पटवारी पर सख्त सुक्खू सरकार, 2 दिन तक काम पर नहीं लौटे तो होंगे सस्पेंड3 लाख रुपए देकर लाएं घर
रेनो क्विड 1.0 RXE वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.96 लाख रुपए है। मगर RTO और टैक्स जोड़कर इसकी ऑन रोड कीमत 5.24 लाख रुपए हो जाती है। ऐसे में अब अगर आप इस कार को 3 लाख रुपए की डाउनपेमेंट पर खरीदते हैं- तो इसके लिए बैंक की ओर से आपको 2.20 लाख रुपए का लोन मिल जाता है।4000 रुपए से भी कम बनेगी EMI
बैंक की तरफ से आपको यह लोन साल के लिए दिया जाता है- जिस पर बैंक आपसे 9.5 फीसदी का ब्याज वसूलता है। आपको सात साल तक इस कार के लिए हर महीने महज 3661 रुपए EMI के रूप में चुकाने होंगे। यानी आपको बैंक में अपने लोन का कुल 83 हजार रुपए ब्याद देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, क्या चली जाएगी कंगना रनौत की सांसदी ?क्या हैं कार के फीचर्स?
रेनो क्विड 1.0 RXE वेरिएंट में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स उपलब्ध करवाए हैं। इसमें-- 999cc इंजन दिया गया है- जो कि 67 BHP की मैक्स पावर के साथ 9NM की पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- 5 स्पीड मेनअुल ट्रांसमिशन
- 21km/l की माइलेज
- 28 लीटर का फ्यूल टैंक
- पावर स्टीयरिंग
- डुअल एयरबैग
- चाइल्ड सेफ्टी लॉक
- लेन चेंज इंडिकेटर
- टैकोमीटर
- रियर स्पॉइलर
- LED डीआरएल
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- ब्रेक असिस्ट
- ट्रैक्शन कंट्रोल
