शिमला। हिमाचल में बेरोजगारों की संख्या मंे बेतहाशा इजाफा हुआ है। प्रदेश में जुलाई 2024 तक बेरोजगारों की संख्या 708230 थी। पिछले दो सालों में बेरोजगारी का अनुपात बढ़कर 4.4 पहुंच गया है। इस बात का खुलासा आज विधानसभा के मानसून सत्र में भरमौर के विधायक डॉ जनक राज द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में हुआ। इस सवाल के जवाब में बताया गया कि हिमाचल के रोजगार कार्यालयों मंे जुलाई लाई 2024 तक अनुसूचित जाति के पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 1,95,386 और अनुसूचित जनजाति के पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 42,483 है।
मानसून सत्र के चौथे दिन पूछ गए सवाल
विधानसभा के मानसून सत्र के आज चौथे दिन भी जमकर हंगामा हुआ है। इस दौरान कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझाोंक होती रही। एक बार विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट भी किया। विधानसभा के मानसून सत्र में आज कई सवाल उठाए गए, जिनके बारे में हम आपको एक एक कर बताने का प्रयास कर रहे हैं।
सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार ने पुलिस भर्ती को लेकर सवाल पूछा
विपिन परमार के सवाल का जवाब देते हुए सदन में बताया गया कि हिमाचल मंे नई पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी हो गई है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में 150 पुलिस थाने, 143 पुलिस चौकियां, 113 स्थायी पुलिस चौकियां और 30 अस्थायी पुलिस चौकियां एवं 34 पुलिस उपमंडल कार्यालय कार्यशील हैं। जबाव में बताया गया कि 1009 एएसआईए 495 एसआई व 231 अन्य पुलिस अधिकारी सेवाएं दे रहे है।
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने आईटी पार्क चैतड़ू के निर्माण कार्य का मुद्दा सदन में उठाया
विधायक सुधीर शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए सदन में बताया गया कि आईटी पार्क चैतड़ू का निमार्ण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस आईटी पार्क चैतड़ू का निर्माण कार्य इस साल सितंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। अगले महीने तक इस काम को पूरा करके इसके आगे की गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
पवन काजल ने स्कूलों में खाली चल रहे पदों का मुद्दा सदन में उठाया
पवन काजल के इस सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में टीजीटी मेडिकल की 261, टीजीटी नॉन मेडिकल की 531, पीजीटी बायोलॉजी की 91, पीजीटी फिजिक्स की 141 और जेबीटी की 4457 पदों पर रिक्तियां चल रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अभी हाल ही में जेबीटी के 1122 पदों को बैच वाइज आधार पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इससे पहले 1023 टीजीटी को बैचवाइज आधार पर भर्तियां कर दी गई है।
सरकार ने बिजली और क्रशर से कितनी की कमाई
मानसून सत्र के चौथे दिन विधायक हंसराज के एक सवाल के जवाब में सदन में बताया गया कि जिला चंबा में 43 निजी व सरकारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। जिन्होंने पिछले साल में 6335.63 मिलीयन यूनिट बिजली का उत्पादन किया। इन बिजली परियोजनाओं से सरकार को लगभग 351,27 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। इसी तरह से प्रदेश में 338 स्टोन क्रशर चल रहे हैं, जिनसे वर्ष 2023-24 के दौरान 129.5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त हुई है। बिलासपुर में 8 स्टोन क्रशर हैं जबकि चंबा में 8, हमीरपुर में 19, कांगड़ा में 30, नूरपुर में 56,किन्नौर में 2, कुल्लू में 15, लाहुल स्पीति में 6, मंडी में 24, शिमला में 32, सिरमौर में 40, सोलन में 53 व ऊना में 45 स्टोन क्रशर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: SP शिमला पर भड़के जयराम- ड्रोन से रखी जा रही नजर, फोन भी कर रहे टैप नूरपुर के स्कूलों में कितने पद खाली
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि नूरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में अध्यापकों के कुल 185 पद रिक्त हैं।
यह भी पढ़ें: स्पीकर के बयान पर विधानसभा में बवाल: जानें ऐसा क्या बोल गए थे कुलदीप पठानिया नगर परिषद सुंदरनगर में कितने पद खाली और कब भरे जाएंगे
सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के सवाल के जवाब में सदन में बताया गया कि नगर परिषद सुंदरनगर में विभिन्न श्रेणियों के स्वीकृत 96 पदों में से 64 पद रिक्त हैं। स्वीकृत पदों में से वर्तमान में 32 पद भरे हैंए जिसमें 30 स्थायी और दो आउटसोर्सपर भरे हुए हैं। इसके अलावा नगर परिषद सुंदरनगर में एक सामुदायिक आयोजक केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत आउटसोर्स आधार पर कार्यरत है।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में हुई NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल: हमास ने कहा है- बदला लेंगे सदन में विधायक अनिल शर्मा ने आदर्श स्वास्थ्य संस्थान को लेकर सवाल पूछा
अनिल शर्मा के इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक.एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जाएगा। जबकि लाहुल स्पीति में इस तरह के दो स्वास्थ्य संस्थान होंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों की सूची उच्च रोगी भार, उचित बुनियादी ढांचे, स्टाफ की उपलब्धता और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की सिफारिशों, सुझावों के आधार पर की गई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में चलती कार पर टूटा पहाड़, लाइव वीडियो आया सामने; यहां देखें मंत्री धनीराम शांडिल ने उठाया पेड़ों के सरंक्षण का मुद्दा
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हर साल पौधारोपण किया जाता है, लेकिन उसमें से कितने पौधे पेड़ बनते हैं, यह देखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने 1000 पौधे लगाए, लेकिन उनमें से 100 भी नहीं चल पाए हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पौधरोपण से ज्यादा जरूरी पौधों का संरक्षण भी है। अगर संरक्षण नहीं होगा तो पौधारोपण का कोई लाभ नहीं होगा।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उठाया पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने के सवाल पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बरसात के दिनों में पेयजल योजनाओं को काफी क्षति पहुंची है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां पर 184 पेयजल योजनाएं हैं जिनमें से बरसात के कारण 78 योजनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसी तरह से कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के सवाल के जवाब में बताया गया कि कुटलैहड़ में 40 पेयजल योजनाएं कार्यान्वित हैं, जिनसे सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल को मिले 1122 JBT: जानें अब कितने हजार पद भरे जाएंगे पंचायत नहीं खरीदेंग जरूरत से ज्यादा सामान
पंचायतों में आवश्यकता से अधिक सामान नहीं खरीदा जाएगा। पंचायतों द्वारा विकास कार्यों के निष्पादन की रीति के अनुसार पंचायतें विभिन्न समितियों के माध्यम से किए जाएंगे। विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जबाव में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियमए 2002 के नियम 93 में पंचायतों द्वारा विकास कार्यों के निष्पादन की रीति के अनुसार पंचायतें विभिन्न समितियों के माध्यम से विकास कार्यों का निष्पादन करवाएंगी। पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 23 में वर्णित कायसमिति के माध्यम से कार्य करवाए जाएंंगे।
यह भी पढ़ें: नाइजीरियन मूल की ‘नकली लड़की’ ने हिमाचली बंदे को लगाया चूना, 17 लाख ठगे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान चिंताजनक
विधायक हंसराज ने कहा कि हिमाचल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चिंताजनक है। लाहुल.स्पीति में झील का दायरा बढ़ गया है। अंधाधुंध निर्माण की वजह से यह हालात बन रहे हैं। विधायक निधि से प्लांटेशन की मुहिम चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प नहीं कानून बनाने की जरूरत है।