हमीरपुर। हिमाचल सरकार ने दिवाली से पहले मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सुक्खू सरकार ने बजट में की अपनी एक घोषणा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत MNREGA में 100 दिन का काम पूरा करने वाली महिलाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
MNREGA की महिला कामगार को मिलेगा 3 लाख
इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है। मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाली महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। यह भी पढ़ें: HP पुलिस ने पकड़ा- चरस का जखीरा : हिमाचल के नहीं हैं आरोपीकिन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
- घर बनाने के लिए ये धनराशि मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाली विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं को मिलेगी।
- आवेदन करने वाली महिलाओं का सालाना आय अढ़ाई लाख रुपए तक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं ने पहले किसी आवासीय योजना के तहत लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
