नई दिल्ली। भारत में मारुति सुजुकी प्रमुख कार निर्माता कंपनी मानी जाती है। मारुति की गाड़ियों को शानदार माइलेज और कम दामों के चलते काफी पसंद किया जाता है। मारुति सुजुकी की ऑल्टो K10 कार देश में बहुत ज्यादा बिकती है। ऑल्टो K10 ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक के लोगों की पहली पसंद है। इसका मुख्य कारण है ऑल्टो K10 की कीमत और फीचर्स। यह कार संकरी जगहों और ट्रैफिक में आसानी से निकल जाती है। इतना ही नहीं यह टूटी-फूटी सड़कों और पहाड़ी इलाकों में सफर करने के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: महीने के अंतिम दिनों में होती है पैसों की तंगी, तो अपनाएं ये फॉर्मूला; होगी ताबड़तोड़ सेविंग
कितनी माइलेज देती है ऑल्टो K10?
ऑल्टो K10 मारुति सुजुकी की न्यू जनरेशन कार है। यह कार सड़क पर 145 Kmph की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है। कार का CNG इंजन 31.59 Km/kg तक की माइलेज देता है। कार का पेट्रोल वर्जन 24.39 kmpl का माइलेज देता है। यह हाइटेक कार मेनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर किए जा रहे हैं।3 सिलेंडर वाला इंजन
साथ ही मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन भी उपलब्ध करवाया गया है। यह इंजन 66 BHP की मैक्स पॉवर के साथ 89 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसे 5-स्पीड मेनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है।यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक माह बाद की थी तारीख, कुछ यूं गरीब के घर आई लक्ष्मी
शानदार चार वेरिएंट्स में मिलेगी कार
ऑल्टो K10 की चौड़ाई 1579mm, लंबाई 3731mm और हाइट 1474mm है। इल कार में 998cc का हाई पॉवर इंजन दिया गया है। बाजार में ऑल्टो K10 कार के Std, LXi, VXi और Vxi+ जैसे चार वेरिएंट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।क्या है ऑल्टो K10 के फीचर्स?
ऑल्टो K10 में कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। ऑल्टो K10 कार 167mm के जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। जिसके चलते टूटी सड़कों पर यह कार जमीन पर टच नहीं होती है। साथ ही इसे चलाने में भी आसानी होती है। इस कार को-- ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में दो स्टार रेटिंग
- 5 सीटर फैमली कार
- एयरबैग्स
- 13 इंच के टायर साइज
- 8 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम
- लॉन्ग रूट पर कंफर्म राइड के लिए हैवी सस्पेंशन पॉवर
- तेज स्पीड को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनकि स्टेबिलिटी कंटोल
