शिमला। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार में वाहन चालकों से 4 करोड़ के जुर्माने की वसूली की गई है। ITMS कैमरों के कमाल से ये सब संभव हो पाया है। इस साल यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से ये जुर्माना राशि वसूली गई है। 66 ITMS रख रहें निगरानी बता दें कि प्रदेश भर में 66 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानि ITMS कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरे को प्रदेश के नेशनल हाईवे, फोरलोन और स्टेट हाईवे पर स्थापित किया गया है। जहां तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने में ये कैमरे कारगर हो रहे है, वहीं यातायात में तेज रफ्तार के कारण हो रहे हादसों में भी कमी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा USA में संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कैसे पाया मुकाम लापरवाही से गई कई जानें प्रदेश की टेढ़ी-मेढ़ी सड़कों पर लगातार लापरवाही के कारण कई हादसे सामने आ रहें है। ज्यादातर हादसें तेज रफ्तार के कारण सामने आते हैं। ऐसे में ITMS कैमरे ऐसे वाहनों की रफ्तार को आसानी से डिटेक्ट करते हैं और उनके खिलाफ चालान जारी किए जाते हैं। सीट बेल्ट को भी करते है डिटेक्ट वहीं यह कैमरे रफ्तार के साथ ही सीट बेल्ट को भी डिटेक्ट करने में कारगर साबित हो रहे हैं। इन्हीं कैमरा के कारण हिमाचल प्रदेश में अब तक 4 करोड़ का चालान किया गया है। दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार पुलिस द्वारा काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें: कुल्लू में हुई NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल: हमास ने कहा है- बदला लेंगे वाहनों को मॉनिटरिंग कर रहीं टीमें प्रदेशभर में हादसों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जिला स्तर पर भी टीमों को गठित किया गया है। यातायात की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। तेज रफ्तार और नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं, तेज रफ्तार के कारण हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है। ऐसे चालकों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन करते हैं।
कैमरों ने कर दिए 4 करोड़ के चालान, तेज रफ्तार वाले हो जाएं सावधान

संबंधित खबरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले कई दिन होगी भारी बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: पेंशन नहीं तो इच्छामृ*त्यु दे दो..! कर्मचारी की एक गलती से 100% दिव्यांग को 10 माह से नहीं मिली पेंशन
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: अब सड़क पर कटेगा चालान तो मौके पर होगा डिजिटल भुगतान; जानें सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में खराब मौसम के बीच लैंडस्लाइड- मलबे में दबीं चलती गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में लगातार 3 दिन बारिश- आठ जिलों में अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में मौसम का डबल अटैक: ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल के सरकारी स्कूल में निकले दो जहरीले सांप, देखते ही बच्चों और स्टाफ में मचा हड़कंप
यूटिलिटीN4H_Desk
गुटखा,पान मसाला भर रहा सुक्खू सरकार का खजाना, हिमाचल को मिले करोड़ों रुपए; जानें कहां होंगे खर्च
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अलगे 5 दिन जमकर होगी बारिश- कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी, जानें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल : त्योहारी सीजन में पकवान फीके...राशन डिपुओं पर महंगी हुई चीनी, दाल-तेल भी गायब
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले छह दिन बिगड़ेगा मौसम: बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम: छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; आंधी और बिजली का भी अलर्ट
यूटिलिटीN4H_Desk
सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: जल्द खाते में आएगा DA, अब एरियर पर टिकी नजरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर होगी बारिश-बर्फबारी, अलर्ट जारी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: 'घर जमाई' बनने से किया इंकार तो मायके चली गई पत्नी, छह साल बाद ऐसे खत्म हुआ रिश्ता
यूटिलिटीN4H_Desk
सावधान हिमाचल! एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, आंधी तूफान के साथ बरसेंगे बादल
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: इस जिला में अब 100 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, मीट-मछली, मोमो-चौमीन सहित हर चीज के रेट तय
यूटिलिटीN4H_Desk
सुक्खू सरकार ने दी बड़ी राहत : BPL चयन में परिवार की पहचान का मापदंड खत्म, ग्रामसभा करेगी तय
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल के लिए अगले कुछ घंटे भारी : 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
यूटिलिटीN4H_Desk
सीएम सुक्खू ने फिर पकड़ी दिल्ली की राह... इस बार हिमाचल की आर्थिक स्थिति होगी अहम मुद्दा; जानें डिटेल
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें