बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों को निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। बाजार में सरिये के दामों में पिछले कुछ दिनों से तेजी दर्ज की जा रही है।

हिमाचल में फिर महंगा हुआ सरिया

करीब एक सप्ताह के भीतर सरिया लगभग 500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है। वहीं, कुछ कंपनियों के उत्पादों में कीमतों में इससे भी अधिक बढ़ोतरी बताई जा रही है। अचानक बढ़े दामों का सीधा असर मकान और अन्य भवनों के निर्माण बजट पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : जमीन, मकान और Scorpio-N शामिल

500 रुपये बढ़े सरिये के दाम

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले करीब 6000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा सरिया अब लगभग 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों और गुणवत्ता के हिसाब से इसके दामों में अंतर बना हुआ है। बाजार में रोजाना कीमतों में बदलाव भी देखने को मिल रहा है।

कुछ चीजें 700 रुपये महंगी

बिलासपुर के सीमेंट-सरिया विक्रेता पवन बरूर के अनुसार, बीते करीब एक सप्ताह से सरिये की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना है कि विभिन्न कंपनियों के सरिये के भाव अलग-अलग हैं और कुछ उत्पादों में कीमत करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता पर 6 केस, अब 16 साल का बेटा भी निकला चिट्टा तस्कर- पुलिस को घर से मिली खेप

कहीं 800 रुपये तक बढ़ोतरी...

सरिये की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। सोलन जिले में भी सरिये के दामों में करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि होने की जानकारी सामने आ रही है। मगर अभी पुष्टी नहीं हो पाई है। इससे निर्माण सामग्री खरीदने वाले लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है।

पहले से तय बजट पर बढ़ा दबाव

मकान निर्माण में सरिया एक महत्वपूर्ण सामग्री है। इसके साथ सीमेंट और दूसरी निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने पर पूरी परियोजना की लागत बढ़ जाती है। जिन परिवारों ने पहले से सीमित बजट तय करके निर्माण कार्य शुरू किया है, उनके लिए अचानक बढ़ी कीमतें परेशानी का कारण बन रही हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गाय को रोटी देने आई थी 9 वर्षीय लड़की, 55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत

लोगों की बढ़ी चिंता

निर्माण के बीच सामग्री महंगी होने से लोगों को अतिरिक्त धन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई परिवारों को अब अपने निर्माण कार्य की रफ्तार कम करने या जरूरी हिस्सों का काम पहले पूरा कर बाकी निर्माण बाद में करवाने पर विचार करना पड़ रहा है।

कैसे बनेगा अपना घर?

निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों का सबसे अधिक असर सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। पहले से तैयार बजट में काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। अगर सरिये के साथ सीमेंट और अन्य जरूरी सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी रहती है- तो आने वाले समय में मकान बनाने का कुल खर्च और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में देवी मां के दर पर बड़ी चोरी : मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण गायब, CCTV भी उठा ले गए

बार-बार बदल रहा रेट

ऐसे में घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के सामने अब सामग्री खरीदने का सही समय तय करना भी चुनौती बन गया है। बाजार में कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के कारण निर्माण का अनुमानित बजट बार-बार बदल रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें