#यूटिलिटी

October 25, 2026

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज भी होगी बारिश- जाने मौसम अपड़पेट

बर्फबारी के बीच पर्यटकों की बढ़ी भीड़

शेयर करें:

Himachal Weather news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है और ठंड बढ़ गई है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, वीकेंड के चलते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से होटल कारोबार भी गुलजार नजर आ रहा है।

बर्फबारी के बीच पर्यटकों की बढ़ी भीड़

हिमपात की संभावना के चलते वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर होटलों की बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटलों में 55 से 70 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी बताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की सियासत में 'लोन वॉर'... सुक्खू-जयराम में छिड़ी जुबानी जंग; बता रहे- किसने कितना लिया कर्ज

ठंड बढ़ी, कई इलाकों में गिरा तापमान

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला समेत कई जगहों पर बादल-धूप का मौसम रहने से तापमान में बदलाव आया है। केलंग में दिन के तापमान में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों के लिए 5% DA 'ऊंट के मुंह में जीरा'... बर्थडे के जश्न में ही सुक्खू सरकार पर बरस पड़े अनुराग ठाकुर

 

वहीं, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर -0.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा ताबो में अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री और मनाली में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

शिमला-कुफरी से मनाली तक होटल हुए पैक

पर्यटकों की बढ़ती आमद से प्रदेश के पर्यटन स्थलों में होटल कारोबार भी रफ्तार पकड़ रहा है। शिमला और कुफरी में होटल ऑक्यूपेंसी 60 से 70 प्रतिशत, जबकि मनाली में 55 से 60 प्रतिशत बताई जा रही है। कसौली में भी होटल ऑक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत रही।

 

यह भी पढ़ें : 'हम जो कहते हैं- ठोक बजाकर कहते हैं'... मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्ण आयोग गठन का किया समर्थन

 

पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण शिमला, कुफरी और दूसरे पर्यटन स्थलों पर सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ गया है। कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

ऊना में सबसे ज्यादा 33.2 डिग्री तापमान

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री तक का बदलाव दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख