शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। नए वित वर्ष 2026-27 से पहले सुक्खू सरकार ने ऐसा फैसला लिया है- जिससे आम आदमी के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
कई परिवार सस्ते राशन पर निर्भर
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सस्ते मूल्यों की दुकानों के माध्यम से राज्य के करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर महीने लाखों परिवार इन डिपुओं पर मिलने वाले सस्ते राशन पर निर्भर रहते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों की बल्ले-बल्ले : गाय-भैंस का दूध 10 रुपये महंगा, गेहूं-मक्के को लेकर भी खुशखबरी
डिपुओं परज्यादा मिलेगा आटा
आपको बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण से जुड़ी नई व्यवस्था स्पष्ट कर दी है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटे की सप्लाई में बड़ी राहत दी है। जिसके तहत अब अगले महीने यानी अप्रैल में गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले APL परिवारों को आटा ज्यादा मिलेगा।
कितना मिलेगा आटा?
अब APL कार्ड धारकों को अप्रैल में 11 किलो के बजाय 12 किलो आटा दिया जाएगा। हालांकि, चावल की मात्रा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले मार्च में आटे की सप्लाई एक किलो कम की गई थी। मगर अब एक ज्यादा कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9 साल की लड़की के साथ दुकान में हुआ गलत काम, 22 वर्षीय युवक ने की हदें पार
सब्सिडी पर मिलता रहेगा राशन
APL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को आटा 12 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। विभाग का कहना है कि आटे की मात्रा में यह कटौती अस्थायी है। चावल की आपूर्ति पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही जारी रहेगी।
कई परिवारों को मिलेगा पूरा राशन
वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NASF) के तहत आने वाले परिवारों, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और प्राइमरी हाउस होल्ड (PHH) श्रेणी के लाभार्थियों को अप्रैल महीने में भी हर महीने की तरह 35 किलोग्राम राशन नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस राशन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट 2026-27 : किसानों के लिए बड़ी राहत, कई फसलों का MSP 60 रुपये बढ़ा
चावल पूरी तरह मुफ्त
इस 35 किलोग्राम राशन में प्रति परिवार 15 किलो चावल पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा शेष राशन में आटे की मात्रा निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती रहेगी।
डिपुओं पर समय पर पहुंचाने के निर्देश
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों को समय पर राशन उठान और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं- ताकि किसी भी कार्डधारक को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने-अपने डिपुओं से राशन प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 54 हजार करोड़ का बजट पेश , CM ने सभी गारंटियां को पूरा करने का किया दावा
डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?
मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-
- मलका दाल
- माश दाल
- चना दाल
- दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
- चीनी
- एक किलो नमक
- आटा
- चावल
