शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। किसी महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है तो कहीं महिला से दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं। यहां तक की महिला पर तेजाब तक डाला जा रहा है। वहीं छेड़खानी के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
5 अंकों के नंबर से महिलाओं को मिलेगी मदद
ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी के मद्देनजर नेशनल कमीशन फॉर विमेन ने एक नंबर जारी कर रखा है जो हर वक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध रहेगा। इस नंबर के जरिए महिलाओं को मदद पहुंचाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को रौंदा, पिता की आंखों के सामने पांच वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा एक नंबर
अगर आप खुद महिला हैं या आपके आस-पास महिलाएं हैं, तो ये नंबर आपको नोट कर लेना चाहिए। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर आप अपनी या अन्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
NCW ने जारी किया है मुफ्त हेल्पलाइन नंबर
नेशनल कमीश्न फॉर विमेन द्वारा जारी किया गया ये हेल्पलाइन नंबर है- 14490 । महिलाओं के लिए ये नंबर पूरी तरह मुफ्त है। यानी इस नंबर पर कॉल करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। ये नंबर 24 घंटों मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार बेरोजगारों को विदेश में दिलाएगी नौकरी : हर महीने मिलेगी एक लाख सैलरी
याद रह जाएगा 5 अंकों का हेल्पलाइन नंबर
गौरतलब है पहले NCW 10 अंकों के हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुका है जो याद रखने में कठिन थे लेकिन इस बार 5 अंकों का नंबर जारी किया गया है जो याद करने में आसान है। 14490 नंबर पर कॉल कर महिलाएं मदद मांग सकती हैं।
मजबूत होगी आयोग की आउटरीच क्षमता
NCW का कहना है कि नई शॉर्ट कोड सुविधा आयोग की आउटरीच क्षमता को मजबूत करेगी। ये सुनिश्चित करेगी कि किसी भी खतरे की स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रशासन व संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित करना है।
