शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। ये दुकानें आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

नई उचित मूल्य की दुकानें

यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार इसके संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेवबसाइट पर चेक कर सकता है।

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद : 6 के खिलाफ केस दर्ज, महिलाओं ने नहीं पढ़ने दी नमाज- माहौल हुआ तनावपूर्ण

कैसे करें आवेदन?

उन्होंने बताया कि नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से ही वांछित सूचना एवं अन्य दस्तावेज https://emerginghimachal.hp.gov.in/ वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

कब है लास्ट डेट?

धीमान ने बताया कि ये उचित मूल्य की दुकाने 14 स्थानों पर खोली जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें : उड़ता हिमाचल : चिट्टा केस में कई परिवार सलाखों के पीछे, भर गई जेलें- डरा देंगे आंकड़े

कहां-कहां खुलेंगी ये दुकानें?

आपको बता दें कि ये उचित मूल्य की दुकानें राजधानी शिमला में इन 14 स्थावों पर खुलेंगी। जिसमें-

  • विकास खंड चौपाल- ग्राम पंचायत झिकनीपुल के ग्राम रावतन
  • विकास खंड रामपुर- ग्राम पंचायत शिंगला के ग्राम उमरी वार्ड नंबर 3
  • विकास खंड कोटखाई- ग्राम पंचायत बाधी के बाधी
  • विकास खंड चौपाल- ग्राम पंचायत चांजु चौपाल के ग्राम कराई वार्ड नंबर 3
  • विकास खंड जुब्बल- ग्राम पंचायत गिलटाड़ी के गिलटाड़ी
  • विकास खंड जुब्बल- ग्राम पंचायत झगटान के झगटान
  • विकास खंड छौहारा- ग्राम पंचायत सारीबासा के देवीधार वार्ड नंबर 2
  • विकास खंड छौहारा- ग्राम पंचायत कवार के कवार वार्ड नंबर 7
  • विकास खंड रामपुर- ग्राम पंथायत दरकाली के दरकाली
  • विकास खंड ठियोग- ग्राम पंचायत धर्मपुर के धर्मपुर
  • विकास खंड चौपाल- ग्राम पंचायत झीना के झीना वार्ड नंबर 3
  • शिमला शहर- वार्ड नंबर 16 जाखु
  • शिमला शहर- वार्ड नंबर 34 कनलोग
  • शिमला ग्रामीण- ग्राम पंचायत नेरी के ग्राम सांगटी

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें