शिमला। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। यह कैलेंडर न केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए, बल्कि आम जनता, छात्रों और अभिभावकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस कैलेंडर की मदद से लोग अपनी छुट्टियों, त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को जान सकते हैं और अपने कार्यक्रम को उसी हिसाब से योजनाबद्ध कर सकते हैं।
2025 में कुल 24 गैजेटेड और 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे
प्रदेश सरकार के कैलेंडर के मुताबिक, साल 2025 में कुल 24 गैजेटेड हॉलिडे (सरकारी छुट्टियां) और 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (सीमित छुट्टियां) होंगी। गैजेटेड हॉलिडे उन छुट्टियों को कहा जाता है जिनका सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलता है, जबकि रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में कुछ ही विभाग या क्षेत्र के कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, तीन दोस्तों ने मौके पर ही त्यागे प्राण इस साल कई महत्वपूर्ण छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, जिनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), रामनवमी (चैत्र नवरात्रि) और मुहर्रम शामिल हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति का पर्व भी दूसरे शनिवार को मनाया जाएगा, जो एक विशेष छुट्टी का दिन होगा।जानें कब है कौन सा त्योहार
इस कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष 2025 में कुछ प्रमुख त्योहारों के लिए छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इन छुट्टियों में 14 मार्च को होली, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 20 अक्टूबर को दिवाली जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों की छुट्टियां होंगी। इन छुट्टियों का लाभ कर्मचारियों और छात्रों को मिलेगा, ताकि वे अपने परिवारों के साथ इन पर्वों को आराम से मना सकें। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद संदीप, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्निमहिलाओं के लिए स्पेशल छुट्टियां
साल 2025 में महिलाओं के लिए भी तीन विशेष छुट्टियां घोषित की गई हैं। इन छुट्टियों का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहारों पर विशेष अवकाश देने का है। महिलाओं के लिए यह छुट्टियां निम्नलिखित हैं:- 9 अगस्त को रक्षा बंधन
- 10 अक्टूबर को करवा चौथ
- 23 अक्टूबर को भाई दूज
