शिमला। नए शैक्षणिक सत्र से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव की तैयारी में है। अप्रैल के पहले सप्ताह से करीब 10 हजार शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह वार्षिक ट्रांसफर ड्राइव इस बार और भी व्यापक होगी क्योंकि प्रदेश के 145 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है।

CBSE स्कूलों में नई तैनाती की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक चयनित 145 स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति स्क्रीनिंग परीक्षा और मेरिट के आधार पर की जाएगी। इन स्कूलों में पहले से कार्यरत शिक्षकों को अन्य जरूरत वाले स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की उपलब्धता संतुलित की जा सके। विभाग का मानना है कि इस कदम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा और CBSE पैटर्न को सुचारू रूप से लागू किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल- जानें मौसम अपडेट

ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

लंबे समय से शहरी या मुख्य क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों के तबादले किए जाने की संभावना है। विभाग ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरने की योजना बना रहा है। जरूरत के अनुसार कुछ स्कूलों में विषयवार पदों का पुनर्गठन भी किया जा सकता है, ताकि स्टाफ की कमी दूर हो सके।

सेवानिवृत्ति और सामान्य ट्रांसफर प्रक्रिया भी साथ

अप्रैल में शुरू होने वाली सामान्य तबादला प्रक्रिया के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पदों को भी नई पोस्टिंग से भरा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नियमित वार्षिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है और आदेश चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे।

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: खेलते-खेलते छिन गया बचपन, चुन्नी के फं*दे में उलझे 13 वर्षीय बालक की थमी सांसें

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर कर दी जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें