शिमला। स्कूल कॉलेज से लेकर कर्मचारी वर्ग को भी छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आठ दिन बाद शुरू हो रहे नए साल यानी 2025 में सरकारी कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी, इसका कैलेंडर जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सरकारी कैलेंडर 2025 जारी किया है। इस कैलेंडर में प्रदेश सरकार की विभिन्न नवोन्मेषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई है।

किसने जारी किया सरकारी कैलेंडर

मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा जारी किए गए इस सरकारी कैलेंडर 2025 में साल भर की सरकारी छुट्टियों का लेखा जोखा होता है। जिसका सभी सरकारी कर्मचारियों को इंतजार रहता है। इस सरकारी कैलेंडर के अनुसार साल 2025 में 24 गजेटेड और 12 रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां होंगी। इसके अलावा महिलाओं को तीन अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। [caption id="attachment_31074" align="aligncenter" width="696"] Calander.-1[/caption] यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- अहंकार से भरे हैं, माफी के लायक भी नहीं

दिवाली होली को भी होगी छुट्टी

हिमाचल सरकार के साल 2025 के कैलेंडर के अनुसार नए साल में 14 मार्च को मकर संक्रांति होगी, जबकि 14 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इसी तरह से 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और 12 मई को बुध पूर्णिमा होगी। इस दिन भी गजेटेड छुट्टियां रहेंगी। यह भी पढ़ें : सरकार का कमाल! HRTC के 96 फीसदी रूट घाटे में- फिर भी समय पर मिल रहा वेतन

महिलाओं को तीन अवकाश

साल 2025 में महिलाआंे के लिए तीन अवकाश होंगे। जिसमें 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर महिलाओं को छुट्टी होगी। ताकि महिलाएं अपने भाईयों को राखी बांध सकें। इसी तरह से 10 अक्टूबर को करवाचौथ की छुट्टी भी महिलाओं को मिलेगी। यह दिन भी महिलाओं के लिए काफी खास होता है। वहीं 23 अक्टूबर को भाई दूज पर भी महिलाओं को छुट्टी मिलेगी। [caption id="attachment_31075" align="aligncenter" width="696"] Calander[/caption] यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को जोर का झटका- OPS के नियमों में बदलाव

सीएम ने जारी किया कैलेंडर, यह रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, सचिव प्रियंका बसु, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, सहायक नियंत्रक मुद्रण ईश्वर दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें