नई दिल्ली। हमारे देश में दोपहिया वाहनों की डिमांड काफी बढ़ गई है। आजकल ग्रामीण व शहरी इलाकों के ज्यादातर लोग टू वीलर्स चलाना जानते हैं। मगर पैसों की तंगी के कारण वह अपना यह शौक पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम कमाल की खबर लेकर आए हैं।

आज ही घर ले आएं नया टू-व्हीलर

आज हम आपको एक ऐसे स्कूटर्स के बारे में बताएंगे- जो कि आपको कम तेल में ज्यादा माइलेज देंगे। अगर आपका बजट एक लाख रुपए तक की स्कूटर खरीदने का है, तो आज हम आपको शानदार विक्लपों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं वो कौनसे पांच स्कूटर्स हैं और उन स्कूटर्स की कीमत और फीचर्स क्या-क्या हैं। यह भी पढ़ें: घर बैठे YouTube से कमा सकते हैं लाखों रुपए, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी जानकारी

एक लीटर तेल में दौड़ता है 68KM

सबसे पहले बात करते हैं यामाहा कंपनी के यामाहा फेसिनो 125 Fi हाइब्रिड की। एक्स-शोरूम में इस स्कूटर के ड्रम वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए है। जबकि, एक्स-शोरूम में डिस्क वेरिएंट की कीमत 91,430 रुपए है। यह स्कूटर एक लीटर तेल में 68 किलोमीटर तक दौड़ता है।

बजट में मिलेगा शानदार स्कूटर

अब बात करते हैं दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी होंडा के स्कूटर की। होंडा कंपनी के पॉपुलर होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर की एक्स-शोरूम में कीमत 80,256 रुपए से लेकर 84,429 रुपए तक है। यह स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर तक दौड़ता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी तनुजा बनीं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली चौथी खिलाड़ी

धमाकेदार हैं TVS के यह स्कूटर्स

वहीं, TVS मोटर कंपनी के TVS जुपिटर 1215 को खरीदने के लिए आपको 86,405 रुपए (एक्स-शोरूम) से 96,855 रुपए (एक्स-शोरूम) तक खर्च करने होंगे। एक लीटर फ्यूल में यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक दौड़ सकता है। आप चाहें तो आप TVS Ntorq 125 भी खरीद सकते हैं। TVS कंपनी के इस स्कूटर की एक्स शोरूम में कीमत 84,636 से लेकर 1,04,641 रुपए तक है। यह स्कूटर एक लीटर तेल में 50 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। इसके अलावा सुजुकी बर्गमन स्ट्रीट 125 स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम में कीमत 94,301 है। जबिक, इसके राइड कनेक्ट वेरिएंट की एक्स शोरूम में कीमत 98,301 है। सुजुकी कंपनी का यह स्कूटर एक लीटर तेल में 50 किलोमीटर दौड़ता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें