शिमला। महंगाई के इस दौर में देशभर के करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो के बाद अब भारती एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए हैं। आपको बता दें कि बीती शाम रिलायंस जियो ने अपने सभी पोस्टपेड प्रीपेड और टॉपअप प्लांस की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया था। रिलायंस जियो की तरफ से नया रेट कार्ड जारी करते हुए बताया गया था कि नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से लागू होगी। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है की जियो की तरह ही भारती एयरटेल ने भी अपने टैरिफ प्लांस की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज की कीमतों में 25 प्रतिशत का इजाफा किया है। पहले ग्राहकों को जिस रिचार्ज प्लान के लिए 155 रुपए चुकाने होते थे उसके लिए अब उन्हें 189 रुपए देने होंगे। यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपए में नया फोन चाहिए: ये रहा सबसे बेस्ट ऑप्शन, 108MP Camera इसी तरह 239 वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को बढ़ाकर 299 रुपए कर दिया गया है। 399 वाला रिचार्ज प्लान 499 का हो गया है और 666 वाले रिचार्ज प्लान की कीमत रिलायंस जिओ ने 799 कर दी है। वहीं, रिलायंस जियो की तरफ से टैरिफ की कीमत में इजाफा किए जाने के बाद एयरटेल ने भी 3 जुलाई से नई दरें लागू करने का ऐलान कर दिया है। एयरटेल की तरफ से जारी किए गए हालिया बयान के अनुसार 455 रुपए में मिलने वाला टैरिफ प्लान अब ₹599 में मिलेगा। वहीं, 1799 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 1999 कर दी गई है। इसी तरह 179 रुपए में मिलने वाला प्लान अब 199 रुपए का हो गया है और 265 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को बढ़ाकर 299 का कर दिया गया है।
जियो के बाद एयरटेल का रिचार्ज भी हुआ महंगा: यहां देखें नई रेट लिस्ट

संबंधित खबरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले कई दिन होगी भारी बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: पेंशन नहीं तो इच्छामृ*त्यु दे दो..! कर्मचारी की एक गलती से 100% दिव्यांग को 10 माह से नहीं मिली पेंशन
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: अब सड़क पर कटेगा चालान तो मौके पर होगा डिजिटल भुगतान; जानें सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में खराब मौसम के बीच लैंडस्लाइड- मलबे में दबीं चलती गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में लगातार 3 दिन बारिश- आठ जिलों में अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में मौसम का डबल अटैक: ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल के सरकारी स्कूल में निकले दो जहरीले सांप, देखते ही बच्चों और स्टाफ में मचा हड़कंप
यूटिलिटीN4H_Desk
गुटखा,पान मसाला भर रहा सुक्खू सरकार का खजाना, हिमाचल को मिले करोड़ों रुपए; जानें कहां होंगे खर्च
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अलगे 5 दिन जमकर होगी बारिश- कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी, जानें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल : त्योहारी सीजन में पकवान फीके...राशन डिपुओं पर महंगी हुई चीनी, दाल-तेल भी गायब
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले छह दिन बिगड़ेगा मौसम: बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम: छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; आंधी और बिजली का भी अलर्ट
यूटिलिटीN4H_Desk
सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: जल्द खाते में आएगा DA, अब एरियर पर टिकी नजरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर होगी बारिश-बर्फबारी, अलर्ट जारी
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: 'घर जमाई' बनने से किया इंकार तो मायके चली गई पत्नी, छह साल बाद ऐसे खत्म हुआ रिश्ता
यूटिलिटीN4H_Desk
सावधान हिमाचल! एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, आंधी तूफान के साथ बरसेंगे बादल
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: इस जिला में अब 100 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, मीट-मछली, मोमो-चौमीन सहित हर चीज के रेट तय
यूटिलिटीN4H_Desk
सुक्खू सरकार ने दी बड़ी राहत : BPL चयन में परिवार की पहचान का मापदंड खत्म, ग्रामसभा करेगी तय
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल के लिए अगले कुछ घंटे भारी : 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
यूटिलिटीN4H_Desk
सीएम सुक्खू ने फिर पकड़ी दिल्ली की राह... इस बार हिमाचल की आर्थिक स्थिति होगी अहम मुद्दा; जानें डिटेल
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें