शिमला गुजरात के सूरत में आयोजित नेशनल लेवल मिक्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स (मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। बता दें कि इस चैपिंयनशिप में खिलाड़ियों ने गोल्ड पदक भी जीते है।

11 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

24 से 30 अक्टूबर तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में हिमाचल से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से जिला शिमला के रामपुर बुशहर के 11 खिलाड़ी (4 लड़कियाँ और 7 लड़के) शामिल थे, जिन्होंने राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दो सगे भाइयों ने किया कमाल : CA बन पूरा की अकाउंटेंट पिता की दिली-ख्वाहिश

यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर हुई 

16वां कुडो नेशनल टूर्नामेंट (24-26 अक्टूबर)

 

6वां कुडो फेडरेशन कप (27-28 अक्टूबर)

 

17वां अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट (29-30 अक्टूबर)

 

रामपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

रामपुर की बेटियों और बेटों ने इस बार के मुकाबले में शानदार पदक जीतकर हिमाचल का परचम लहराया।

  • वैभवी सिंह राणा पुत्री विक्रम सिंह ठाकुर (U-15 -54kg) — 2 गोल्ड और 1 सिल्वर
  • आराध्या मेहता पुत्री सुशील मेहता (U-13 +45kg) — 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज
  • सृष्टि वर्मा पुत्री जगत वर्मा (U-13 -30kg) — 3 ब्रॉन्ज
  • अनमोल पुत्र हुमानंद (U-14 -50kg) — 2 गोल्ड
  • पारस यादव पुत्र विनोद कुमार यादव (U-15 -50kg) — 1 ब्रॉन्ज
  • रवि दत्त पुत्र योगेंद्र पाल (वरिष्ठ वर्ग Above 21 PI -220) — 1 ब्रॉन्ज

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की किरकिरी- पेमेंट न मिलने पर ठेकेदार ने रेस्ट हाउस पर जड़ा ताला

अनमोल ने जीते 2 गोल्ड

रामपुर के ननखरी क्षेत्र के खोलीघाट से संबंध रखने वाले अनमोल ने इस प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीते हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि इस उपलब्धि पर उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बता दें कि अनमोल लंबे समय से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था। अनमोल की इस सफलता के लिए माता-पिता ने कोच पंकज शर्मा का आभार जताया है।


कोच और संघ की भूमिका

कुडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार जसवाल ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें