नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 19 अगस्त दिन सोमवार है। इसके साथ ही आज रक्षाबंधन भी है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव शंकर की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि। तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें और नियमित योग करें। तुला राशि वाले भाई को सफेद राखी बांधनी चाहिए। चंद्रमा और शुक्र मजबूत होंगे। वृश्चिक राशि। इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप उन्हें पार करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें। वृश्चिक राशि वाले भाई को लाल राखी बांधनी चाहिए। इससे मंगल मजबूत होगा। धनु राशि। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है, जो लाभकारी होगी। धनु राशि वाले भाई को रंगीन राखी बांधनी चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत होगा। मकर राशि। इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगीए लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें और योग का अभ्यास करें। मकर राशि वाले भाई को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे शनि मजबूत होगा। कुंभ राशि। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आप नए प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में सुख.शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग भी बन सकता है। कुंभ राशि वाले भाई को आसमानी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे शनि मजबूत होगा। मीन राशि। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक और प्रेरणादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें। मीन राशि वाले भाई को पीली राखी बांधनी चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत होगा।

किन राशि वालों के लिए कौन से रंग की राखी शुभ

  • तुला राशि वाले भाई को सफेद राखी बांधनी चाहिए। चंद्रमा और शुक्र मजबूत होंगे।
  • वृश्चिक राशि वाले भाई को लाल राखी बांधनी चाहिए। इससे मंगल मजबूत होगा।
  • धनु राशि वाले भाई को रंगीन राखी बांधनी चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत होगा।
  • मकर राशि वाले भाई को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे शनि मजबूत होगा।
  • कुंभ राशि वाले भाई को आसमानी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे शनि मजबूत होगा।
  • मीन राशि वाले भाई को पीली राखी बांधनी चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत होगा।

राशिफल 19 अगस्त: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें