#राशिफल

October 24, 2026

राशिफल : 25 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

25 अक्टूबर का राशिफल

शेयर करें:

25th October RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 25 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई उम्मीद लेकर आएगा। काम को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही माहौल सामान्य हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें और बेवजह तनाव लेने से बचें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज आपके लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है।

 

कर्क राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम की तारीफ हो सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

 

कन्या राशि- आज आपको किसी जरूरी काम में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से समाधान निकल जाएगा। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। धन के मामले में दिन ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

राशिफल : 25 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख