#राशिफल
October 21, 2026
राशिफल : 22 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
22 अक्टूबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 22 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। व्यापार में पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। आपकी बातचीत करने की कला से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन दिखावे पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कामकाज में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें अपनी मेहनत से दूर कर लेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस करने से बचें। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु राशि- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी और व्यापार में सफलता के अच्छे योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अचानक पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है।
मकर राशि- आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा और पुराना पैसा वापस मिल सकता है। थकान से बचने के लिए आराम जरूर करें।
कुंभ राशि- आज आपके लिए दिन काफी शुभ रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में पुरानी नाराजगी दूर होगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें।
राशिफल : 22 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें