#राशिफल

October 27, 2026

राशिफल : 28 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

28 अक्टूबर का राशिफल

शेयर करें:

28th October RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 28 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम में आपकी समझदारी और मेहनत दोनों काम आएंगी। नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी को लेकर बात बन सकती है। कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलने के योग हैं। घर में किसी खुशी की खबर से माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है।


वृश्चिक राशि- आज आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शांत रहेंगे तो मामला आसानी से संभल जाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा, लेकिन बेवजह की खरीदारी से बचें। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।


धनु राशि- आज आपके लिए नई शुरुआत का दिन हो सकता है। काम या करियर से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ बातचीत से मन खुश रहेगा। हालांकि अपनी निजी बातें हर किसी से शेयर न करें।


मकर राशि- आज आपको मेहनत के साथ थोड़ा धैर्य भी रखना होगा। काम का परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक आने में समय लग सकता है। नौकरी में कोई जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में सोच-समझकर फैसला लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में किसी सदस्य के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बात ज्यादा बढ़ने न दें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।


कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से मन खुश होगा। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में भी नए लोगों से संपर्क फायदा दे सकता है। धन लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन आपकी समझदारी से मामला संभल जाएगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है। पैसे उधार देने से आज बचना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपनी सेहत और नींद का खास ध्यान रखें।

 

राशिफल : 28 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख