नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कर सकते हैं। आज 10 अगस्त दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। तुला राशि: आज परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिलेगी। व्यापारिक मित्रों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। राजनीति में नवीन दायित्व मिलने के योग है। संपत्ति में वृद्धि होगी। अकासमित धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में कोई साथी लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय बढ़ेगी। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है जो इनके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। आप साथी के व्यवहार की वजह से परेशान हो सकते हैं जिससें कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में पारिवारिक मसलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। धनु राशि: धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई तनाव आज दूर होगा। आज आपकी किसी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निजी जीवन में इस समय किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। मकर राशि: आज महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुंभ राशि: आज प्रेम संबंधों में संदेहास्पद स्थिति से बचें। परस्पर एक दूसरे को विश्वास के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करें। अन्यथा प्रेम संबंधों में अचानक नकारात्मक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने अहम को न बढ़ने दें। वैसे आपके लिए आज जरूरी है कि भूत और भविष्य की योजनाओं में न उलझें, वर्तमान में रहें और हर पल का आनंद लें। इधर उधर के बारे में अधिक सोचेंगे तो आपके मन में नकारात्मक भाव का समावेश होगा। मीन राशि: इस राशि के जातकों पर मानसिक तौर पर दबाव रहेगा। जिससे काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवार में झगड़ा हो सकता है। आज किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे जो आपको न चाहते हुए भी करने होंगे। जमा पूंजी के धन में वृद्धि होगी। राशिफल: 10 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें