बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा ने CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सरकार अब विपक्ष ही नहीं, बल्कि अपने ही नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है। साथ ही भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, चुनावी वादों और राजनीतिक माहौल को लेकर भी सरकार को घेरा है।
BJP विधायक ने जड़े आरोप
BJP के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता एवं बिलासपुर सदर से विधायक त्रिलोक जंवाल ने सोमवार को कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और सरकार का पूरा ध्यान विकास कार्यों के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में आठवीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ
'हिम उपस्थिति' APP से लोकेशन हो रही ट्रेस
त्रिलोक जंवाल ने दावा किया कि सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 'हिम उपस्थिति' APP को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि इस माध्यम से केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सरकार के अपने मंत्री और विधायक भी निगरानी के दायरे में हैं। उनका दावा है कि सरकार के मंत्री और विधायकों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
'वादे पूरे करने में सरकार रही विफल'
BJP विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पूरा करने में सफल नहीं रही। उनका आरोप है कि जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे ने BIRTHDAY पर खोया पिता, घर का काम करते लेंटर से गिरा- परिवार में मातम
पंचायत चुनावों का भी किया जिक्र
जंवाल ने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये चुनाव समय पर नहीं कराए गए। उनके अनुसार, न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा को प्रदेशभर में अच्छा जनसमर्थन मिला, जिससे कांग्रेस सरकार असहज हो गई।
BJP नेताओं को निशाना बनाने का आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और उनके परिजनों को विभिन्न मामलों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : COLD DRINK की बोतल में रखी थी कीटनाशक दवा, 15 वर्षीय बेटी ने पी- थमी सांसें
कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा
त्रिलोक जंवाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे से जुड़े मामलों और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। उनका आरोप है कि सरकार इन चुनौतियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक विवादों में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है।
