कांगड़ा। हिमाचल की सियासत में इन दिनों अस्थिरता, नाराज़गी और अविश्वास की बातें आम हो चली हैं। इसी माहौल के बीच कांगड़ा की धरती से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर ऐसा हमला बोला, जिसमें सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि कांग्रेस की अंदरूनी हालत भी कठघरे में खड़ी नजर आई। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार किसी साजिश से नहीं, बल्कि अपने ही बोझ और कुप्रबंधन से गिरने की ओर बढ़ रही है।
सुक्खू सरकार पर सीधा वार
अपने तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन जयराम ठाकुर दिल्ली से सीधे कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नगरोटा बगवां और धर्मशाला में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य पर मेहरबान मोदी सरकार : सिफारिश पर हिमाचल को मिले करोड़ों रुपए, बनेंगी 294 सड़कें
कमजोर पड़ चुकी है सुक्खू सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से कमजोर हो चुकी है। उनके मुताबिक सरकार पर इतना प्रशासनिक और आर्थिक बोझ है कि वह कभी भी अपने ही वजन से गिर सकती है।
रक्षित के परिवार से की मुलाकात
कांगड़ा पहुंचने के बाद जयराम ठाकुर ने रक्षित चौहान के घर जाकर परिवार से मुलाकात की। रक्षित रूसी जहाज ‘बेला-1’ में क्रू मेंबर हैं, जिसे अमेरिका ने सीज कर लिया है। जयराम ठाकुर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और रक्षित की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें : अफवाहों पर लगा ब्रेक : हिमाचल में स्मार्ट मीटर के साथ भी जारी रहेगी फ्री बिजली- गरीबों को राहत
“CM सिर्फ फीता काटने में व्यस्त”
नगरोटा बगवां में पूर्व विधायक अरुण कुमार कुक्का और धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा की मौजूदगी में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को हिमाचल के इतिहास की पहली ऐसी सरकार बताया, जो संस्थान खोलने के बजाय उन्हें बंद करने के लिए जानी जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिर्फ उद्घाटन और फीता काटने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2022 में लोकार्पित संजौली हेलीपोर्ट जैसे कार्यों का दोबारा उद्घाटन कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सिमटता HRTC : घाटे का हवाला देकर बंद किए गांव के 15 रूट, निजी ऑपरेटरों को सौंपने की तैयारी
कर्ज और ‘मित्र मंडली’ का आरोप
प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर जयराम ठाकुर ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में 19 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसका बड़ा हिस्सा पुराने कर्ज चुकाने में गया।
मित्र मंडली के भरे घर
इसके उलट मौजूदा सरकार ने मात्र तीन साल में प्रदेश पर 40 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लाद दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य ठप हैं और जनता को नहीं पता कि पैसा कहां जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री की “मित्र मंडली” के घर जरूर भर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से बारिश-बर्फबारी शुरू : अलर्ट पर 9 जिले, आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी निशाना
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को अपमानित किया जाएगा और बदले की राजनीति चलेगी, तो असंतोष बढ़ना तय है।
ठप पड़े हैं विकास के काम
विधायक सुधीर शर्मा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां सम्मान नहीं मिलता, वहां चुप रहना आत्मसम्मान के खिलाफ होता है। उन्होंने दावा किया कि आज केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य ठप पड़े हैं।
यह भी पढ़ें : BREAKING : CM सुक्खू को मानव ब.म से उड़ाने की धम*की, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
अपनी कलह के बोझ से गिरेगी सरकार
अपने संबोधन के अंत में जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नाकामियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता मित्रों की सरकार से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश बदलाव के मूड में है। न्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस का राम नाम का विरोध और आंतरिक कलह उसे राजनीतिक रूप से और नीचे ले जाएगी।
