शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार पर पकड़ मजबूत करने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में जिला परिषद सदस्यों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस कदम को भाजपा की संगठित चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा हैए जिसके जरिए पार्टी जमीनी स्तर तक अपना प्रभाव बढ़ाने की तैयारी में है।
बीजेपी ने दिखाई चुनावी आक्रामकता
भाजपा ने शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और चंबा सहित विभिन्न जिलों में जिला परिषद वार्डों के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। पंचायत चुनाव के प्रभारी विपिन सिंह परमार की ओर से जारी इस सूची ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। पार्टी पहले ही शहरी निकाय चुनावों में भी कांग्रेस से आगे निकलकर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, जिससे उसकी तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 'जीते तो लोकतंत्र - हार में EVM हैक'; सुक्खू के बयान पर बोले जयराम, हारने का गम मिटाने को ढूंढ रहे बहाने
संतुलन साधने की कोशिश
सूची में महिलाओं, युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संतुलित तरीके से जगह दी गई है। भाजपा इसे संगठन विस्तार और ग्रामीण स्तर पर पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। पार्टी का फोकस साफ है गांव की सरकार से 2027 के विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ करना है।
कांग्रेस का अलग रास्ता
जहां भाजपा संगठित तरीके से चुनावी मैदान में उतर चुकी है, वहीं कांग्रेस ने अलग रणनीति अपनाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए साफ कर दिया है कि कांग्रेस पंचायत चुनावों में अपने अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उनका कहना है कि पंचायतें गैर.राजनीतिक मंच हैं और इनमें राजनीतिक दलों की सीधी दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क किनारे खेल रही थी 4 साल की मासूम, सामने से आई कार ने मारी टक्कर- तोड़ा दम
जो चाहेए वह लड़े चुनाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता हैए वह अपने स्तर पर मैदान में उतर सकता है। सीएम सुक्खू के इस फैसले के पीछे की सोच यह है कि ग्रामीण स्तर पर भाईचारे और विकास को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाए। वहीं सुक्खू सरकार के इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि कई दावेदार निर्दलीय रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे, जिससे मुकाबले दिलचस्प हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क पर खड़ी मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे- 3 युवकों की मौ*त
कांग्रेस में हो सकती है टकराव की स्थिति
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस के इस फैसले से एक ही वार्ड में कांग्रेस विचारधारा वाले कई दावेदार आमने-सामने हो सकते हैं। जानकारों का कहना है कि जहां कांग्रेस के इस कदम से पार्टी के अंदरूनी गुटों में टकराव की संभावना बढ़ सकती है] वहीं संगठित रूप से मैदान में उतरी भाजपा को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि भाजपा की अनुशासित तैयारी कांग्रेस के स्वतंत्र छोड़ो फॉर्मूले पर कितनी भारी पड़ती है।
हिमाचल भाजपा ने प्रदेश भर में जिला परिषद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:-
शिमला में इन्हें उतारा मैदान में
जिला शिमला में बल्लेयां से भारत भूषण, चमियाणा से कुशल विक्रम सेन, हलोग-धामी से कमलेश शर्मा और खतनोल से शिवानी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
सीएम के गृह जिले में ये बनाए उम्मीदवार
जिला हमीरपुर में बीड़-बरोहा से तृप्ता देवी, पनोह से आशा ठाकुर, दरगाण पट्टी कोट से मंजीत सिंह धीमान, उहल से ज्योति ठाकुर, जंगलेरोप से सोनी कुमार, ताल से सुशील कुमार, चमनेड़ से रोहित शर्मा, बधाणी से रजना देवी, धमरोल से अनीता शर्मा, जाहू से अजय शर्मा, महल से अंजना कुमारी, करेर से गुरदीप सिंह, बिड़्डी से रवि कुमार, झंझियाणी से रामेश्वर दत्त, दांदू से रेणु बाला, लहड़ा से रंजना कुमारी, मालग (धनेटा) से काजल, अमलेहड़ से वीरेंद्र सिंह और सपोह से नीलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
नड्डा के गृह जिले में ये उतारे प्रत्याशी
जिला बिलासपुर में घंडलवी से जमना देवी, गाहर से रक्षा कुमारी, कुटेड़ा से निशु देवी, ननावां से प्रीमिला चंदेल, रोहल से जरनेल सिंह, जेजवां से बबिता देवी, जांगला से अनूप महाजन, बामटा से सपना कुमारी, बरसाण से अशोक शर्मा, नन्होल से वीना शर्मा, जुखाला से लेखराम ठाकुर, स्वाहण से मान सिंह धीमान और कोटलखास से तरसेम को उम्मीदवार बनाया गया है।
जयराम ठाकुर के गृह जिले की सूची
जिला मंडी में भगायाड़ से केहर सिंह चौहान, नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला, लांगणा से रजनी देवी, डलाह से चम्पा देवी, कुफरी से संतोष कुमारी, नगवाई से विद्या देवी, स्योग से धर्मपाल, सदयाणा से परसराम, कोटली से हेमलता, थाची से बोदी देवी, गोड़ा गागल से पंकज शर्मा, बैहल से संजय रावत और लोअर रिवालसर से रोशन लाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
सुंदरनगर की सूची
जिला सुंदरनगर में सराहन से नोम लता, सांवीधार से कमल सिंह ठाकुर, चुराग से शकुंतला देवी, डेहर से रोशन लाल, सलापड़ से राज कुमार, खिलड़ा से अमर राम, बासा से पद्मा देवी, नौण से टीकम सिंह, महादेव से रमा चौहान, कोट (बल्ह) से प्रेम सिंह, कोट (गोपालपुर) से सुमिता शर्मा, भांबला से कल्पना शर्मा, सरी से शीना देवी, नवाही से श्याम लाल, टिहरा से वंदना गुलेरिया और सेहर से अंजना कुमारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कांगड़ा के चड़ी में ओम शर्मा
जिला कांगड़ा में चड़ी से ओम शर्मा, मंत्रयां से बिंदु, खोली से विजय कुमार, हल्केकला से रिम्पल कुमार, दौलतपुर से देवी लाल, तियारा से सुनीता देवी, टांडा से विकास चौधरी, सुन्नी से मधु बाला, मरसल से तनुजा रानी, सोकनी दा कोट से सीमा कुमारी और झिकली इट्टी से सतीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
नूरपुर के प्रत्याशियों की सूची
जिला नूरपुर में भडवार से अनूप राणा, मन्यूह गुरयाल से सुरजीत बिड्डू, भलेटा से अनुराधा पठानिया, बरंडा से अजय सिंह, भाली से ममता देवी, भरमाड़ (मैरा) से अनुराधा, जरोट से लक्ष्मण सिंह, फारिया से रविंद्र सिंह, मनोह सिहाल से वंदना कालिया, गुरियाल से मनोज शर्मा (कालू), रैहन-II से गुरनेश शर्मा (राजू), रियाली से सुरिंद्र कुमारी, डमटाल से आशा देवी, गंगथ से दीक्षा परमार, शेखपुर से अभिमन्यु कंवर और इन्दौरा से काली दास को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पालमपुर की सूची
जिला पालमपुर में गढ़ियाड़ा से जगत्सा देवी, लम्बागांव से सकोशा देवी, मझैड़ा से अनीता देवी, आलमपुर रक्षा देवी, नगरी कल्यांड से रंजना भट्ट, नच्छीर बंडला से अर्जुन सिंह, अघेरी से बलवंत ठाकुर, कुंडेल से मीना अरनोट, तरेंहल से मोनू देवी, संसाल से जय गोपाल, बारी से अनुपमा चौधरी, अरला से तनु भारती, नोरा से सरिता राणा और सुलह से सुमन कटोच को उम्मीदवार बनाया गया है।
सोलन में ये होंगे प्रत्याशी
जिला सोलन में दाड़ला से मीनाक्षी ठाकुर, सूरजपुर से रमेश ठाकुर, डुमेहर से आशा परिहार, वाकना से हरी चंद, धंगील से धर्म सिंह, डांगरी से शीला कुमारी, चेवा से सुमन लता, धर्मपुर से कृपाल चंद, टकसाल से पंकज शर्मा, दाड़वा से स्नेह लता, मंडाला से मान सिंह, खेड़ा से विमला देवी, रड़ियाली से इंदु ठाकुर, दमोटा से गुरप्रीत कौर चंदेल, लग से बाबू राम, बवासनी से अनीता देवी और बगलैहड़ से जितेन्द्र राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।
सिरमौर की लिस्ट
जिला सिरमौर में नोहराधार से हंसराज, दानाघाटो से अंकिता ठाकुर, ददाहू से संतोष चौहान, रास्तसे सुनीता पोज्टा, शिलाई से इंद्र बाला, टिटियाणा से बलवीर पुंडीर, सतौन से रजनीश चौहान, भगानी से देवेंद्र कौर, भांटावाली से रोहित चौधरी, पातलियों से चरणजीत सिंह, धौलाकुआं से मलकीत सिंह चौधरी, बनकला से अंकिता शर्मा, त्रिलोकपुर से प्रामिला शर्मा, सराहां से बलदेव भंडारी, लाना भलटा से लेखराज, करगाणू से उमा और नेरी कोटली से सरोज बाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कुल्लू में ये उतारे उम्मीदवार
जिला कुल्लू में वशिष्ठ से ठाकुर दास, जेठा से कमलेश कुमारी, लरांकेलो से अनिल राणा, बरशैणी से सुशील कुमार, धाउगी से तेजा सिंह ठाकुर, चायल से पिंकी देवी, ब्रौ से नीना जोशी, बदनागांव से योगिंदर कुमार, लरीरी से आशा ठाकुर, बालागढ़ से कुसुम लता दीपक, जरड़-भुट्टी कॉलोनी से प्रकाश चंद, मोहल से निशा ठाकुर, डूंगिया से राजकुमार ठाकुर और कटाराई से जिंदू ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
संगठनात्मक जिला महासू
जिला महासू में त्यावल-जुबरी से रेखा, झाकड़ी से ममता आजाद, नेरन से शिवराम, बगली से रानू खंड, सीमा रंटाड़ी से अमन नेगी, कवार से मंजीत ठाकुर, भलून से कल्पना मकरान, टिक्कर से अनुपम चौहान, सरस्वती नगर से श्वेता चौहान, बढ़ाल से प्रज्ज्वल बस्ता, कलबोग से नीना चौहान, चड़ोली से प्रदीप कुमार शर्मा, चंदेलोग-नेरवा से भूपिंदर सिसोदिया, गोरली मड़वग से अतुल शर्मा, घोड़ना से विकेश जिंटा, क्यार से कमलेश वर्मा, भुट्टी से गौरव धीमान और टियाली से नेहा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
संगठनात्मक जिला देहरा
जिला देहरा में बराकलां से अशोक कुमार, अधवानी से आरती राणा, कोपड़ा से नीलम कुमारी, ठाकुरद्वारा से सुरजीत, हरिपुर से सुभमा कुमारी, बदहल से अनिल कुमार, बणी से विनोद कुमार, प्रागपुर से केशव रतन, नंगल चौक से पूनम शर्मा और घाटी से शुभम को उम्मीदवार बनाया गया है।
ऊना में प्रत्याशियों की सूची
जिला ऊना में मुबारिकपुर से पवन जीत सिंह, कुटेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से अर्जुन सिंह, सोहारी से योगराज जोगी, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से वीना देवी, टक्का से जसवीर बिड़टा, चताड़ा से अनु ठाकुर, बैहला अपर से अविनाश मनन, बाथू से रोजी, दुलैहड़ से हेम लता, हरोली से दिलबाग सिंह, पंजावर से इंदु बाला, अम्बोटा से रमन ठाकुर, चलेट से आरती देवी और भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
चंबा जिले के प्रत्याशी
जिला चंबा में करियास से सुनीता कुमारी, भरमौर से लीला शर्मा, सनवाल से जसवंत सिंह, चांजू से देवकी देवी, करियां से राज सिंह ठाकुर, मोटला से तिलकराज, कथेड़ से दिव्य ज्योति वर्मा, बनेट से संदीप पनियाल, नैनी खड्ड से सतप्रकाश, व्याणा से नताशा जरयाल और किहार से सरिता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लाहुल स्पीति व किन्नौर की सूची
जिला लाहौल-स्पीति में उदयपुर से रूब देवी, त्रिलोकनाथ से भीम सेन, जाहलमां से संतोष, वारपा से रतन लाल भट्ट, कोलोंग से छेरिंग सम्फेल, सिस्सू से मंगल चंद, लोसर से थुकतन डोलमा और काजा से टिनले देवचन को प्रत्याशी बनाया गया है।
जिला किन्नौर में पूह से जम्बल दोरजे, मूंगरंग से दीपिका राठौर, रिब्बा से धन बाला, खवांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र सिंह, कल्पा से हकीम चंद, चगांव से लक्ष्मी देवी (बेबो), सुंगरा से नीलायुम और तरांडा से योगराज नेगी को उम्मीदवार बनाया गया है।
नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें
