शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। 16 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

हिमाचल बजट सत्र की तारीख तय 

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र की शुरुआत दोपहर 2 बजे से की जाएगी। इस संबंध में जानकारी शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन, 

बजट सत्र की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक की निगाहें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए जाने वाले चौथे बजट पर टिक गई हैं।

कितनी होंगी बैठकें?

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बताया कि राज्यपाल की संस्तुति प्राप्त होने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि, सत्र की कुल अवधि, बैठकों की संख्या और बजट पेश किए जाने की तिथि को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इन सभी बिंदुओं पर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाने आया था जीजा, साले ने बरसाए लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

राज्यपाल के अभिभाषण से होगा सत्र का आगाज

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका सदन के सामने रखा जाएगा। इसके बाद सदन में हाल ही में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। शोक प्रस्तावों के उपरांत सदन की नियमित विधायी कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

राजनीतिक लिहाज से बेहद अहम सत्र

यह बजट सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति, RDG, विकास कार्यों की गति और सरकारी योजनाओं को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बजट और वित्तीय प्रबंधन को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्यार में पड़ा लड़का बना TRANSGENDER, शादी के बदले मिला धोखा- आशिक ने लूटे लाखों

CM पेश करेंगे चौथा बजट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस सत्र में अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 17 मार्च 2025 को सदन में प्रस्तुत किया था। ऐसे में इस बार के बजट से जनता, कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को कई अहम घोषणाओं की उम्मीद है।

तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विधानसभा सचिवालय बजट सत्र के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, सरकार की नीतियों, भविष्य की योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

जनता को राहत की उम्मीद

उन्होंने यह भी कहा कि सदन की कार्यवाही को मर्यादित, प्रभावी और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करना विधानसभा अध्यक्ष की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, ताकि जनता की आवाज मजबूती से सदन में उठ सके। बजट सत्र को लेकर अब प्रदेश की जनता, कर्मचारी संगठन, उद्योग जगत और विपक्षी दल सभी की नजरें सरकार के अगले कदम और बजट घोषणाओं पर टिकी हुई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें