धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय बड़ा भंगाल दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी सौगातें दीं। प्रदेश के सबसे दुर्गम इलाकों में शामिल बड़ा भंगाल में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों और भेड़ पालकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

हर महीने मिलेगी 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता

दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि वर्ष 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल पहुंचकर यहां रात्रि प्रवास किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने तोड़ी नशा तस्कर की कमर, गोल्ड-वाहन सहित फ्रीज कर दी 70 लाख की अवैध संपत्ति

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं को भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी बिजली

बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने हेतु जनरेटर सेट लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस से लाखों की चरस सप्लाई करने निकली थी 19 वर्षीय गुनगुन- पुलिस ने धरी

 

शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी पहल करते हुए कहा कि बड़ा भंगाल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए विशेष इंसेंटिव दिया जाएगा। साथ ही बीड़ और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों को नोडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

इको-टूरिज्म के रूप में बड़ा भंगाल को करेंगे विकसित

मुख्यमंत्री ने पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए बड़ा भंगाल को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उनका मानना है कि प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने से क्षेत्र के लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर ने सरेआम पी.टा युवक, पत्नी से बोला- अब नहीं रहा मुंह दिखाने लायक; दे दी जा*न

 

कृषि क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ा भंगाल में प्राकृतिक खेती से तैयार होने वाले राजमाह को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदेगी। इसके साथ ही कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए हरसंभव तकनीकी सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

भेड़ पालकों के हित में भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनसे उचित मूल्य पर मीट की खरीद सुनिश्चित करेगी। उनका कहना था कि पशुपालन और पारंपरिक आजीविका से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : देर रात गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौ*त से मचा हाहाकार

 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

धरातल पर प्रभावी तरीके से करेंगे लागू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करना भी है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बन सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें