शिमला। अमृतसर और होशियारपुर में HRTC की बसों में तोड़फोड़ और खालिस्तानी नारे लिखने के बाद पंजाब में 600 बसों के स्टॉपेज बंद करना हिमाचल सरकार का शुरुआती कदम है। राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के मुताबिक, अगर पंजाब सरकार HRTC की बसों और यात्रियों को सुरक्षा नहीं देती तो वहां के कुछ और रूट्स पर बस सेवा बंद की जा सकती है।
बसों और सवारियों की सुरक्षा सर्वोपरि
आपको बता दें कि HRTC की 600 बसें पंजाब से होकर निकलती हैं। डिप्टी सीएम ने शिमला में कहा, "पंजाब में HRTC की बसों पर लगातार हमले हो रहे हैं। अपनी बसों को बचाकर रखना और यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें : इधर 3 दिन से तलाशता रहा परिवार, उधर खाई में कार समेत मिली शख्स की देह
हम लगातार इस मसले पर पंजाब सरकार से बात कर रहे हैं ताकि समस्या का कोई स्थाई समाधान निकल सके। पंजाब में HRTC की पांच और बसों को निशाना बनाया गया है। ऐसे में हम ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन और निगम की अन्य यूनियनों के साथ आगे की रणनीति बनाएंगे।"
हिमाचल बॉर्डर पर लाई जाएंगी बसें
रात के समय में पंजाब में बसों को न रोकने के फैसले का सीधा असर यह रहेगा कि HRTC की बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों को अपनी गाड़ी वापस हिमाचल के बॉर्डर तक लानी होगी। यानी उन्हें लगातार नॉन स्टॉप चलना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान
हिमाचल सरकार ने यह फैसला अमृतसर में भी HRTC की बसों पर हमले के बाद लिया गया है। इससे पहले खरड़ और होशियारपुर में भी HRTC बसों के साथ तोड़फोड़ हुई है। इस मसले पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच डीजीपी स्तर की बातचीत हुई है।
बसें इसलिए निशाने पर
आपको बता दें कि कुल्लू में पंजाब से आए युवकों की बाइक से भिंडरांवाले के झंडे उतारने पर पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा HRTC की बसों को निशाना बनाया जा रहा है जिसके बाद दोनों राज्यों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
