#हादसा

March 23, 2025

हिमाचल: इधर 3 दिन से तलाशता रहा परिवार, उधर खाई में कार समेत मिली शख्स की देह

एचआरटीसी में मेकैनिक था शख्स

शेयर करें:

Kinnaur-News-car-fell-ditch

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिला किन्नौर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। किन्नौर जिला के कल्पा रोघी रोड़ पर एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति हिमाचल पथ परिवहन निगम का कर्मचारी था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशकत के बाद शव को बाहर निकाला।

एचआरटीसी का कर्मचारी था मृतक 

बड़ी बात यह है कि एचआरटीसी के जिस कर्मचारी की खाई में लाश मिली है, वह पिछले गुरुवार देर शाम से लापता था। सुबह काम को निकला यह कर्मचारी शाम को वापस घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने अगले दिन यानी शुक्रवार को पुलिस थाना रिकांगपिओ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बुझ गया घर का चिराग, 28 साल की उम्र में परिवार को छोड़ गया अकेला

गुरुवार से था लापता

इसी बीच शनिवार को पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतर कर शव को कब्जे में लिया और उसे किसी तरह सड़क तक पहुंचाया। मृतक व्यक्ति की पहचान कल्पा निवासी जय कृष्ण पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति हिमाचल पथ परिवहन निगम में मेकेनिक था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एचआरटीसी मेकेनिक गुरुवार को ही हादसे का शिकार हो गया था या उसके बाद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख