धर्मशाला/नई दिल्ली। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2026 (IPL 2026) को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे पहाड़ों के बीच क्रिकेट का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा, जहां ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी। पहला चरण 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 20 मुकाबले देश के 10 शहरों में खेले जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, चीख-पुकार से दहला क्षेत्र

दूसरे चरण में हिमाचल को मिले तीन मैच

इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा और निर्णायक चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित होगा, जिसमें लीग स्टेज के बाकी 50 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान प्लेऑफ की दौड़ और भी रोमांचक हो जाएगी। दूसरे चरण के मैच देश के 12 प्रमुख शहरों—बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़में आयोजित होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, इन पंपों पर आज से लागू हुए नए रेट; जानें कितने बढ़े दाम

हिमाचल क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल

हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है। धौलाधार की पहाड़ियों की गोद में बसे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के तीन मैच खेले जाएंगे। यहां पंजाब किंग्स अपनी घरेलू टीम के रूप में मुकाबले खेलेगी, जिससे स्थानीय दर्शकों को बड़े सितारों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस बार भी डबल हेडर मुकाबलों का रोमांच बरकरार रहेगा। दूसरे चरण में कुल 8 डबल हेडर मैच होंगे, जिनमें दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: बंद होगी जयराम की 'हिमकेयर' योजना; लाएंगे "नई इंश्योरेंस पॉलिसी"

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के होंगे मुकाबले

टीमों के घरेलू मैदानों में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। पंजाब किंग्स अपने मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में और RCB बेंगलुरु के साथ-साथ रायपुर में भी अपने कुछ मुकाबले खेलेगी। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का यह सीजन न सिर्फ देश के बड़े शहरों बल्कि हिमाचल जैसे खूबसूरत स्थानों में भी क्रिकेट का रोमांच लेकर आ रहा है। धर्मशाला में होने वाले मुकाबलों को लेकर फैंस में अभी से उत्साह चरम पर है, क्योंकि उन्हें पहाड़ों के बीच लाइव आईपीएल देखने का शानदार मौका मिलने वाला है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें